प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मोतिहारी की धरती से कई बड़े ऐलान किए, लेकिन इस दौरान उन्होंने जब एक व्यक्ति से एड्रेस पूछा और कहा कि पता दे दो आपको चिट्ठी लिखूंगा तो सबकी निगाहें उस पर टिक गई और हर कोई ये जानना चाह रहा था कि आखिर वो है कौन, और मोतिहारी में मोदी को सुनने के लिए जो हजारों की भीड़ आई थी, उसमें उस व्यक्ति को ही मोदी ने ऐसा क्यों कहा, तो इसे बताएं उससे पहले मोदी की कुछ और तस्वीरें देखिए.

ये तस्वीरें तब की है जब मोदी मंच की ओर बढ़ रहे थे, खुली जीप में सवार मोदी पर फूलों की बारिश हो रही थी, वो मंच की ओर जैसे ही जाते हैं सैकड़ों लोग मोबाइल का कैमरा ऑन किए मोदी की तस्वीर क्लिक करने को बेताब दिखे, मंच पर जाकर मोदी नीतीश को अपना मित्र बताते हैं, तो वहीं लालू यादव सरकार पर निशाना साधते हुए कहते हैं पहले लोग नौकरी के लिए जमीनें लिखवा लेते थे, लेकिन नीतीशजी की सरकार युवाओं को रोजगार दे रही है, बिहार में न संसाधन की कमी है, और ना ही सामर्थ्य की. साथ ही मोदी ये भी कहते हैं मोतिहारी को मुंबई जैसा, पटना को पुणे जैसा और गयाजी को गुरुग्राम जैसा विकसित बना देंगे.
अपने इस दौरे के दौरान पीएम मोदी 4 अमृत भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाते हैं, अब मोतिहारी से सीधे आनंद विहार आप अमृत भारत ट्रेन से पहुंच सकते हैं, पटना के राजेन्द्र टर्मिनल से सीधे नई दिल्ली के लिए अमृत भारत ट्रेन पकड़ सकते हैं. इसके अलावा दरभंगा से लखनऊ और मालदा टाऊन से लखनऊ तक अमृत भारत चलेगी. पीएम मोदी ने बिहार दौरे के दौरान करीब 7 हजार 196 करोड़ की परियोजनाओं की शुरुआत की. लेकिन उसके बाद जब वो भाषण दे रहे थे, उनकी नजर एक ऐसे व्यक्ति पर पड़ी जो हाथ में राम मंदिर का चित्र बनाकर लेकर आया था, उसे देखते ही पीएम मोदी ने एसपीजी को आदेश दिया वो लेकर आइए और उस व्यक्ति से कहा अपना नाम-पता उस पर आप लिख देना, मैं चिट्ठी जरूर लिखूंगा.
पीएम मोदी का यही अंदाज उन्हें आम लोगों से जोड़ता है, अक्सर रैलियों में मोदी के लिए खास तस्वीर लिए लोग खड़े नजर आते हैं. चूंकि चुनाव का सीजन है इसलिए पीएम मोदी का ये ऐलान भी चुनावी बताया जा रहा है, बिहार की जनता तो आज भी इसी उम्मीद में है कि उसे अपने ही शहरों में रोजगार मिले, उसे दिल्ली-मुंबई पलायन न करना पड़े. आप पीएम मोदी के इस ऐलान पर क्या कहेंगे.