PM Modi Bhopal Visit: भोपाल से पाकिस्तान को PM मोदी की ललकार-“घर में घुस कर मारेंगे”, अहिल्याबाई होल्कर की स्मृति में जारी किया 300 का सिक्का

Rahul Jadaun 31 May 2025 02:14: PM 2 Mins
PM Modi Bhopal Visit: भोपाल से पाकिस्तान को PM मोदी की ललकार-“घर में घुस कर मारेंगे”, अहिल्याबाई होल्कर की स्मृति में जारी किया 300 का सिक्का

PM Modi Bhopal Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भोपाल के जंबूरी मैदान पहुंचे थे, जहां एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, ये दिन इसलिए खास था क्योंकि आज ही अहिल्याबाई होल्कर का 300वीं जयंती भी थी. इस कार्यक्रम की पूरी बागडोर महिलाओं ने संभाली थी, सुरक्षा से लेकर स्वागत तक की जिम्मेदारी महिला शक्ति के हाथ में थी, 15 हजार महिलाओं ने सिंदूरी रंग की साड़ी पहन कर प्रधानमंत्री का विशेष स्वागत किया तो वहीं पीएम मोदी ने अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जन्मशताब्दी पर एक विशेष 300 का सिक्का जारी किया.

पाकिस्तान को दी चेतावनी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भोपाल से पाकिस्तान को एक बार फिर ललकारा है, उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर जारी है, खत्म नहीं हुआ है, अगर पाकिस्तान में बैठे आतंकियों ने फन उठाने की कोशिश की तो घर में घुस कर उनका फन कुचल दिया जाएगा. इस दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि इन आतंकियों को अब घर में घुस कर मारेंगे, जो भी इनकी मदद करेगा उसको भी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी, देश का हर नागरिक कह रहा है तुमने अगर गोली चलाई तो उसका जवाब गोले से दिया जाएगा.

हनुमान जी ने भी सिंदूर से श्रंगार किया

ऑपरेशन सिंदूर पर बोलते हुए पीएम ने बताया कि सिंदूर हमारी परंपरा और भारतीय नारियों की शक्ति का प्रतीक है, हनुमान जी जब राम जी के रंग में रंगे तो उन्होंने भी सिंदूर से श्रंगार किया था. यही वजह है कि शक्तिपूजा में भी सिंदूर के अर्पण का विशेष महत्व है, और यही सिंदूर अब शौर्य का प्रतीक भी बन चुका है. पहलगाम में आतंकियों ने भारतीयों का खून बहाने के साथ-साथ हमारी संस्कृति पर भी प्रहार करने की कोशिश की थी, वो समाज को बांटना चाहते थे, आतंकियों ने भारतीय नारी शक्ति को चुनौती दी और यही चुनौती उनके आकाओं के लिए काल भी बनी.

ऑपरेशन सिंदूर को पीएम मोदी ने आतंकवादियों के खिलाफ भारतीय इतिहास का सबसे बड़ा और सफल ऑपरेशन भी बताया, पीएम ने कहा कि आतंकियों ने सोचा भी नहीं होगा वो काम हमारी सेना ने किया. हमारी सेना ने सैकड़ों किलोमीटर अंदर घुस कर आतंकी ठिकानों को मिट्टी में मिला दिया. हमने सीधे कहा है कि आतंकवाद के जरिए ये प्रॉक्सी वार नहीं चलेगी.

विकास योजनाओं की सौगात

'लोकमाता देवी अहिल्याबाई महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन' कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कई विकास परियोजनाओं की सौगात भी मध्य प्रदेश को दी. पीएम मोदी ने 778.91 करोड़ रुपये से बने 29 किलोमीटर लंबे घाट निर्माण और 83.39 करोड़ रुपये की लागत से बैराज, स्टाप डेम और वेंटेड काज-वे का भी भूमि-पूजन किया, इसके अलावा इंदौर मेट्रो के लिए सुपर प्रायोरिटी कॉरिडोर पर यात्री सेवा का भी वर्चुअली शुभारंभ किया. इनके अलावा पीएम ने दतिया और सतना एयरपोर्ट का भी वर्चुअली लोकार्पण किया. इन सब के अलावा प्रधानमंत्री मोदी ने ,271 नये अटल ग्राम सुशासन भवनों के लिए पहली किस्ता भी जारी की, इन्हें बनाने में करीब 483 करोड़ का खर्चा आएगा.

PM Modi Bhopal Visit Bhopal News Breaking News PM Modi News Ahilyabai Holkar 300th birth anniversary

Recent News