उत्तर प्रदेश के देवरिया में एक जनसभा को संबोधित करते पीएम मोदी ने कहा कि 4 जून भारत का भविष्य तय करनी जा रही है. 4 जून को देश एक नई उड़ान के लिए पंख फैलाएगा. देश के गरीबों, युवाओं बुजुर्गओं और महुलाओं को 4 जून का इंतजार है.
इस दिन से ही भारत के तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने का काउंटडाउन शुरू हो जाएगा. 4 जून को बुढ़वा मंगल के दिन हनुमान जी के आशीर्वाद से भारत की मंगल यात्रा की शुरुआत होगी.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आपका उत्साह एक बात कह रहा है कि फिर एक बार मोदी की सरकार और फिर एक बार 400 पार. विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि सपा-कांग्रेस वाले अपने वोट बैंक को खुश करने के लिए बाबासाहेब के संविधान को बदलना चाहते हैं. पूर्वांचल की जनता इस साजिश को कतई बर्दाश्त नहीं करेगी.
उन्होंने कहा कि छठे चरण के मतदान ने ''इंडी'' गठबंधन के छक्के छुड़ा दिए हैं. अब सातवें चरण में इंडी वालों पर पूर्वांचल का प्रहार होगा और पूर्वांचल का प्रहार जिस पर हुआ, वो मैदान से बाहर जाकर गिरता है.