जॉर्जिया मेलोनी को पीएम मोदी ने गिफ्ट किया खास चॉकलेटी टॉफी, मेलोनी ने शेयर किया वीडियो

Global Bharat 20 May 2026 01:21: PM 2 Mins
जॉर्जिया मेलोनी को पीएम मोदी ने गिफ्ट किया खास चॉकलेटी टॉफी, मेलोनी ने शेयर किया वीडियो

PM Modi Italy Visit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने पांच देशों के दौरे के आखिरी चरण में इटली की राजधानी रोम पहुंचे, जहां उनका स्वागत इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने बेहद आत्मीय अंदाज में किया. दोनों नेताओं की यह मुलाकात केवल कूटनीतिक कार्यक्रम तक सीमित नहीं रही, बल्कि इसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा में रहे.

रोम पहुंचने के बाद पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी ने द्विपक्षीय संबंधों को लेकर अनौपचारिक बातचीत की. दोनों नेताओं ने साथ डिनर किया और बाद में रोम के ऐतिहासिक कोलोसियम का दौरा भी किया. इस दौरान दोनों देशों के बीच बढ़ते सहयोग, वैश्विक चुनौतियों और भविष्य की साझेदारी जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई. प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि रोम पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री मेलोनी से मुलाकात बेहद सुखद रही. उन्होंने कहा कि भारत और इटली के रिश्तों को नई ऊंचाई देने के लिए दोनों देश लगातार प्रयास कर रहे हैं और आने वाले समय में कई अहम क्षेत्रों में सहयोग बढ़ेगा. 

पीएम मोदी ने यह भी संकेत दिया कि आधिकारिक वार्ताओं में आर्थिक, रणनीतिक और तकनीकी साझेदारी पर खास जोर रहेगा. वहीं, जॉर्जिया मेलोनी ने भी पीएम मोदी के साथ एक सेल्फी पोस्ट करते हुए उन्हें अपना मित्र बताया. मेलोनी का यह पोस्ट कुछ ही समय में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. दुनियाभर के यूजर्स ने दोनों नेताओं की कैमिस्ट्री और भारत-इटली संबंधों को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी.

इस यात्रा को भारत और इटली के बीच बढ़ती रणनीतिक साझेदारी के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. खासतौर पर भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारा यानी आईएमईसी परियोजना पर दुनिया की नजर टिकी हुई है. माना जा रहा है कि यह कॉरिडोर भारत, यूरोप और मध्य पूर्व के बीच व्यापार, परिवहन और कनेक्टिविटी को नई गति दे सकता है. 

विशेषज्ञों का मानना है कि मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों में भारत और इटली का सहयोग कई क्षेत्रों में अहम भूमिका निभा सकता है. रक्षा, ऊर्जा, टेक्नोलॉजी, इंफ्रास्ट्रक्चर और निवेश जैसे क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच साझेदारी लगातार मजबूत होती दिखाई दे रही है.

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों इटली दौरे पर हैं, जहां उनकी मुलाकात इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से काफी चर्चा में बनी हुई है. दोनों नेताओं की मुलाकात के बीच एक ऐसा खास पल सामने आया, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच लिया. दरअसल, पीएम मोदी ने जॉर्जिया मेलोनी को भारत की मशहूर पार्ले मेलोडी टॉफी गिफ्ट की. इस खास पल का वीडियो खुद मेलोनी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसके बाद यह तेजी से वायरल हो गया.

वीडियो में देखा जा सकता है कि पीएम मोदी मुस्कुराते हुए मेलोनी को मेलोडी टॉफी देते हैं. इसके बाद दोनों नेताओं के बीच हल्की-फुल्की बातचीत और हंसी-मजाक भी देखने को मिला. सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो को भारत की सॉफ्ट डिप्लोमेसी से जोड़कर देख रहे हैं. कई लोगों ने कहा कि पीएम मोदी ने एक छोटी सी भारतीय टॉफी के जरिए भारतीय संस्कृति और यादों को अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचा दिया.

इससे पहले भी पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की दोस्ताना तस्वीरें और सेल्फी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो चुकी हैं. रोम पहुंचने के बाद दोनों नेताओं ने डिनर किया और ऐतिहासिक कोलोसियम का दौरा भी किया. दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी, व्यापार और IMEC कॉरिडोर जैसे मुद्दों पर भी बातचीत हुई.

मेलोडी टॉफी वाला यह वीडियो अब इंटरनेट पर चर्चा का बड़ा विषय बन चुका है. भारतीय यूजर्स मजाकिया अंदाज में फिर वही पुराना सवाल पूछ रहे है कि मेलोडी इतनी चॉकलेटी क्यों है. वहीं, कई लोगों ने इसे भारत और इटली की बढ़ती दोस्ती का दिलचस्प प्रतीक बताया है.

PM Modi Italy Visit Giorgia Meloni Viral Video Parle Melody Toffee Modi Meloni Meeting India Italy News

Description of the author

Recent News