प्रधानमंत्री मोदी के बयान से पाकिस्तान में घमासान, सेना को दी खुली छूट, बोले- ‘तरीका, लक्ष्य और समय सेना तय करे’

Rahul Jadaun 29 Apr 2025 07:54: PM 1 Mins
प्रधानमंत्री मोदी के बयान से पाकिस्तान में घमासान, सेना को दी खुली छूट, बोले- ‘तरीका, लक्ष्य और समय सेना तय करे’

नई दिल्ली: प्रधाममंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पर हुई बैठक में पाकिस्तान के खिलाफ बड़ा फैसला लिया गया है. इस बैठक के बाद पीएम मोदी का जो बयान आया है उसने पाकिस्तान की रातों की नींद उड़ा दी है. पीएम मोदी ने इस मीटिंग के बाद कहा कि हमने सेना को खुली छूट दी है, समय, तरीका और लक्ष्य सब कुछ सेना तय करेगी. ये बयान सामने आते ही दुश्मन देश में टेंशन का पारा हाई हो गया है.

पीएम आवास पर हुई थी बैठक

ये हाई लेवल मीटिंग आवास में हुई थी. जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तो थे ही, साथ ही इस मीटिंग में तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद थे और उनके साथ ही राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और सीडीएस अनिल चौहान भी मीटिंग में पहुंचे थे. इस बैठक की सबसे खास बात ये थी कि यहां केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन, असम रायफल्स और राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के महानिदेशक के साथ सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक भी मौजूद थे, साथ ही सीआईएसएफ, सीआरपीएफ और एसएसबी के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे.

इस मीटिंग में पाकिस्तान को लेकर कई मुद्दों पर चर्चा हुई थी. यहीं मीटिंग में प्रधानमंत्री मोदी ने सेना को फ्री हैंड कर दिया है, उन्होंने सेना को छूट दी है कि दुश्मन पर कब हमला करना है, कहां करना है और कैसे हमला करना है? ये सब कुछ भारतीय सेना ही तय करेगी. उसमें किसी तरह की कोई दखलअंदाजी नहीं की जाएगी. तो वहीं भारत के डर से बीमार हुए पाकिस्तानी पीएम की तबीयत इस बयान के बाद और भी ज्यादा खराब हो चुकी है. क्योंकि आतंक का आका पाकिस्तान अब भारतीय सेना के खौफ से थर-थर कांपने लगा है.

Free hand to Indian Army PM Modi's statement Indian Army is ready for war high level meeting held at pm residence

Recent News