25 दिन में नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ने वाले है पीएम मोदी, 9 जून 2026 को लिखा जाएगा नया इतिहास

Amanat Ansari 15 May 2026 08:01: PM 1 Mins
25 दिन में नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ने वाले है पीएम मोदी, 9 जून 2026 को लिखा जाएगा नया इतिहास

नई दिल्ली: लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने 13 मई को सोशल मीडिया पर एक महत्वपूर्ण ऐतिहासिक याद साझा की. उन्होंने लिखा कि 13 मई 1952 को स्वतंत्र भारत की पहली लोकसभा की बैठक हुई थी. यह दिन भारतीय लोकतंत्र की मजबूत नींव का प्रतीक है. स्वतंत्र भारत का पहला आम चुनाव 25 अक्टूबर 1951 से 21 फरवरी 1952 तक चला था. इसके बाद 17 फरवरी 1952 को पहली लोकसभा का गठन हुआ और 13 मई 1952 को उसकी पहली बैठक हुई.

राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने इस बैठक को बुलाया था. इस ऐतिहासिक चर्चा के साथ ही एक और मुद्दा सामने आया है. स्वतंत्र भारत में सबसे लंबे समय तक लगातार प्रधानमंत्री पद पर बने रहने का रिकॉर्ड.

नेहरू का मौजूदा रिकॉर्ड क्या है?

देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू 14 मई 1952 को पहली निर्वाचित सरकार के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद लगातार प्रधानमंत्री बने रहे. 27 मई 1964 में उनके निधन तक उनका कार्यकाल चला. इस दौरान वे 12 वर्ष और 14 दिन तक लगातार इस पद पर रहे.

मोदी 9 जून 2026 को रिकॉर्ड तोड़ेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26 मई 2014 को पहली बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी. 2019 और 2024 के लोकसभा चुनावों में भी उनकी अगुवाई में एनडीए की जीत हुई और वे दोबारा पद पर बने.

9 जून 2026 को पीएम मोदी का लगातार प्रधानमंत्री के रूप में कार्यकाल 12 वर्ष और 15 दिन पूरा हो जाएगा. इस तारीख के साथ वे जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ देंगे. यह उपलब्धि भारतीय लोकतंत्र में निरंतर नेतृत्व और राजनीतिक स्थिरता का एक नया उदाहरण होगी.

jawaharlal nehru modi break nehru record pm modi longest pm in india

Recent News