पीएम मोदी का इटली दौरा हमेशा चर्चाओं में रहता है... फिर बात चाहे बिजनेस डील की हो, सुरक्षा पर चर्चा की हो या फिर इटली की पीएम मेलोनी से दोस्ती की... लोगों की नजरें हमेशा इनकी दोस्ती पर भी रहती हैं... लेकिन इस बार की तस्वीरें कुछ खास हैं... ये दौरा बेहद अहम है... मोदी-मेलोनी दोनों जानते हैं कि अब वक्त दोस्ती दिखाने नहीं बल्कि निभाने का है... क्योंकि पूरी दुनिया मुश्किल वक्त से गुजर रही है... मिडिल ईस्ट में हाहाकार मचा है... अमेरिका-इजरायल ने मिलकर जंगा का माहौल बना रखा है... होर्मुज लगभग बंद पड़ा है... कई देश तेल के लिए तरस रहे हैं... पूरी दुनिया में आर्थिक मंदी का तूफान आने की भविष्यवाणी हो रही हैं... ऐसे में ये दौरा काफी अहम है... यही वजह है कि इटली में पीएम मोदी का बेहद शानदार स्वागत होता है... जब वो अपने प्लेन से उतरते हैं तो रेड कॉरपेट पर सलामी दी जाती है.... उसके बाद इटली में भारत की राजदूत वाणी सर्राजू राव और अन्य अधिकारियों ने स्वागत किया...

शास्त्रीय नृत्य और संगीत के से पीएम के स्वागत और भी ज्यादा भव्य बनाया जाता है... दिल में हिन्दुस्तान की तस्वीर लिए कई लोग तिरंगा थामे भारतीय पीएम को देखने पहुंचते हैं... कुछ लोग पेंटिंग्स पर ऑटोग्राफ भी लेते हैं... मोदी को वाराणसी की शानदार पेंटिंग दिखाई जाती है... शाम को इटली की पीएम मेलोनी के साथ पीएम मोदी का डिनर था.. जहां मेलोनी ने मोदी से हाथ मिलकार उनकी मेजबानी की... दोनों नेता एक शानदार नजारे के सामने डिनर करते हैं... इसी बीच कई अहम मुद्दों पर चर्चा भी होती है... मेलोनी ने मेजबानी में कोई कमी नहीं छोड़ी... वो पीएम दी को अपना पूरा घर घुमाती हैं... घर के अंदर चर्चा करते हुए दोनों दिग्गज टहलते हैं... पीछे-पीछे सुरक्षाकर्मियों की कतार लगी होती है... पूरा घर घूमने के बाद मेलोनी, मोदी को बालकनी पर ले जाती हैं... जहां की तस्वीरें सबसे ज्यादा वायरल हैं... इस बालकनी से भारतीय पीएम रोम का शानदार नजारा देखते हैं... मेलोनी खुद अपने हाथ से इशारा करके उन्हें जगहों के बारे में बताती हैं... काफी देर तक यहां चर्चा चलती है...

जिसके बाद मोदी और मेलोनी एक ही कार में सफर करते हुए रोम के ऐतिहासिक कोलोसियम पहुंचते हैं... मेलोनी इस ऐतिहासिक कोलोसियम में पीएम मोदी को ना सिर्फ घुमाती हैं.... बल्कि कई सारी ऐतिहासिक चीजें भी दिखाती हैं.... इसी दौरान मेलोनी ने पीएम मोदी के साथ सेल्फी भी ली...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी को मेलोडी टॉफी गिफ्ट की।
पीएम मेलोनी ने एक्स पर इस वीडियो को पोस्ट कर कहा-
“प्रधानमंत्री मोदी मेरे लिए गिफ्ट में बहुत-बहुत अच्छी टॉफी लेकर आए- मेलोडी। गिफ्ट के लिए थैंक्यू”
इस दौरे से भारत-इटली के रिश्ते और भी मजबूत होंगे... दोनों देश 'स्पेशल स्ट्रैटजिक पार्टनरशिप' का दर्जा देने पर चर्चा करने वाले हैं, इसेक साथ ही आने वाले वक्त में सालाना रेगुलर बैठकें भी शुरू हो सकती हैं..

भारत और इटली के बीच पिछले कुछ सालों में राजनीतिक और आर्थिक रिश्तों में तेजी आई है। दोनों देश रक्षा, ऊर्जा, व्यापार, विज्ञान और नई तकनीकों के क्षेत्र में लगातार सहयोग बढ़ा रहे हैं। फिलहाल भारत और इटली के बीच व्यापार 14 अरब यूरो यानि करीब 14 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का है। दोनों देश विनिर्माण, ऑटोमोबाइल, मशीनरी, फार्मा, रक्षा और हरित ऊर्जा के क्षेत्र में निवेश बढ़ाने पर काम कर रहे हैं।
पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी मिडिल-ईस्ट तनाव, रूस-यूक्रेन वॉर, इंडो-पैसिफिक की सुरक्षा, एनर्जी सिक्योरिटी और ग्लोबल सप्लाई चेन पर चर्चा करेंगे... मिडिल ईस्ट में मची उथल-पुथल से दोनों देश मिलकर कैसे निपटेंगे इस बात पर भी चर्चा होगी