नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोदिमीर जेलेंस्की से टेलीफोन पर बातचीत की. दोनों नेताओं ने रूस रहे रूस-यूक्रेन संघर्ष और द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की. बातचीत के दौरान जेलेंस्की ने हालिया घटनाक्रम पर अपना पक्ष रखा. वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने भारत की स्पष्ट स्थिति दोहराई कि इस संघर्ष का समाधान सिर्फ बातचीत और कूटनीति के जरिए ही निकाला जा सकता है.
पीएम मोदी ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने भारत के ‘मानव-केंद्रित’ दृष्टिकोण को फिर से रेखांकित किया. उन्होंने कहा कि भारत किसी भी ऐसे प्रयास में योगदान देने के लिए तैयार है, जिससे शांतिपूर्ण समाधान निकल सके. प्रधानमंत्री ने दोहराया, “भारत की लगातार यही स्थिति रही है कि संघर्ष को संवाद और कूटनीति के माध्यम से सुलझाया जाना चाहिए.” दोनों नेताओं ने भारत और यूक्रेन के बीच विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर भी चर्चा की, ताकि दोनों देशों के लोगों को आपसी लाभ मिल सके.
यह बातचीत ऐसे समय हुई है जब रूस-यूक्रेन युद्ध लंबे समय से जारी है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शांति की कोशिशें जारी हैं. भारत पहले भी दोनों पक्षों से बातचीत और कूटनीतिक समाधान पर जोर देता रहा है. बता दें कि 24 फरवरी 2022 को रूस ने यूक्रेन पर हमला शुरू हुआ कर दिया. हमले में अभी तक 2.75–2.85 लाख सैनिकों के मारे जाने की बात कही गई है. हाल ही में लीक हुए रूसी आंकड़ों के अनुसार, लगभग 3.9-4.5 लाख रूसी सैनिक मारे गए.
यूक्रेन के जनरल स्टाफ का दावा है कि लगभग 16 लाख सैनिक मारे गए या घायल हुए हैं. संयुक्त राष्ट्र (UN) द्वारा सत्यापित आंकड़ों के अनुसार, यूक्रेन में 17,000 हजार से ज्यादा लोगो मार गए हैं. वहीं अलग-अलग स्रोतों में 1 लाख से ज्यादा लोगों के मारे जाने की बात कही गई है. दोनों पक्षों को मिलाकर सैन्य और नागरिक मौतों का अनुमान 5 लाख से 10 लाख के बीच बताया जा रहा है.