PM मोदी की भ्रष्टाचारियों को चेतावनी, कहा- कितना भी बड़ा क्यों न हो जाना पड़ेगा जेल

Global Bharat 25 May 2024 06:25: PM 1 Mins
PM मोदी की भ्रष्टाचारियों को चेतावनी, कहा- कितना भी बड़ा क्यों न हो जाना पड़ेगा जेल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार 25 मई को पटना, काराकाट और फिर बक्सर में चुनावी सभा को संबोधित किया है और विपक्ष पर जमकर निशाना साधा है. प्रधानमंत्री ने सुबह 11 बजे पटना के बिक्रम में रामकृपाल यादव के समर्थन में सभा की.

इस दौरान उन्होंने इंडी गठबंधन पर जमकर निशाना साधा. वहीं काराकाट में जनसभा को सम्बोधित करते हुए भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया. पीएम मोदी का लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद यह 9वां बिहार दौरा है। इससे पहले वह जमुई, नवादा, गया, पूर्णिया, अररिया, मुंगेर, दरभंगा, हाजीपुर, वैशाली, सारण, महाराजगंज और पूर्वी चंपारण में रैलियां कर चुके हैं.

उन्होंने विपक्ष पर प्रहार करते हुए कहा कि जिसने चोरी की है, जिसने गरीब को लूटा है वो कितना ही बड़ा शहंशाह क्यों न हो... कितना ही बड़ा शहज़ादा क्यों ना हो..कितना ही बड़ा तीसमार खां अपने आप को क्यों ना मानता हो... उसको जेल जाना पड़ेगा और जेल में ही जीना पड़ेगा.

Recent News