पीएम मोदी को मिला इंडोनेशिया का सर्वोच्च सम्मान! ब्रह्मोस डील पर हस्ताक्षर 

Amanat Ansari 07 Jul 2026 11:38: AM 1 Mins
पीएम मोदी को मिला इंडोनेशिया का सर्वोच्च सम्मान! ब्रह्मोस डील पर हस्ताक्षर 

जकार्ता: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इंडोनेशिया यात्रा शानदार शुरूआत के साथ हुई है. इंडोनेशिया ने पीएम मोदी को देश का सर्वोच्च सम्मान 'बिंटांग आदिपूर्णा' (Bintang Adipurna) प्रदान किया. इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने इस सम्मान से उन्हें नवाजा. यह सम्मान भारत-इंडोनेशिया के गहरे ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और रणनीतिक संबंधों का प्रतीक माना जा रहा है.

पीएम मोदी का बयान

सम्मान प्राप्त करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ''आज सुबह मुझे बहुत स्नेह और आदर के साथ इंडोनेशिया का सर्वोच्च सम्मान दिया गया है. ये सम्मान कोटि-कोटि भारतवासियों का है, इंडोनेशिया के लोगों की भावनाओं का है और भारत-इंडोनेशिया के आत्मीय संबंधों का है.'' पीएम मोदी ने राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो, इंडोनेशिया सरकार और जनता का आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि 2018 में शुरू हुई व्यापक रणनीतिक साझेदारी अब नई ऊंचाइयों को छू रही है.

महत्वपूर्ण समझौते

दोनों देशों के बीच ब्रह्मोस मिसाइल की आपूर्ति संबंधी बड़ा रक्षा समझौता हुआ है. इसके अलावा रक्षा आदान-प्रदान, आपदा प्रबंधन, समुद्री सुरक्षा और औद्योगिक सहयोग बढ़ाने पर भी सहमति बनी.

प्रधानमंत्री ने कहा, ''हम विकास, सुरक्षा, तकनीक, संस्कृति और शिक्षा जैसे हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं. आज से भारत-इंडोनेशिया साझेदारी का एक सुनहरा अध्याय शुरू हो रहा है.'' यह यात्रा दोनों देशों के बीच रक्षा, सुरक्षा और आर्थिक सहयोग को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम है. 

PM Narendra Modi Indonesia PM Modi PM Modi Indonesia Tour

Recent News