ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी को लेकर आ रही खबरों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चिंता जताई है. पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि आज राष्ट्रपति रईसी की हेलीकॉप्टर उड़ान के संबंध में रिपोर्टों से अत्यधिक चिंतित हूं. हम संकट की इस घड़ी में ईरानी लोगों के साथ एकजुटता से खड़े हैं और राष्ट्रपति और उनके साथियों की भलाई के लिए प्रार्थना करते हैं.

बताते चलें कि ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी, देश के विदेश मंत्री और अन्य अधिकारियों को ले जा रहा एक हेलीकॉप्टर रविवार को ईरान के उत्तर-पश्चिमी पर्वतीय इलाकों में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इसके बाद ईरान के प्रशासन द्वारा कोहरे से ढके जंगल में बड़े पैमाने पर बचाव अभियान चलाया गया.
पीएम मोदी ने ट्वीट में लिखा ''आज राष्ट्रपति राईसी की हेलीकॉप्टर उड़ान के संबंध में रिपोर्टों से अत्यधिक चिंतित हूं. हम संकट की इस घड़ी में ईरानी लोगों के साथ एकजुटता से खड़े हैं, और राष्ट्रपति और उनके साथियों की भलाई के लिए प्रार्थना करते हैं''