प्रेम प्रसंग का खूनी अंजाम: मंदिर में गंगाजल की कसम खाते ही प्रेमी ने महिला का गला रेत दिया

Amanat Ansari 04 Apr 2026 01:32: PM 1 Mins
प्रेम प्रसंग का खूनी अंजाम: मंदिर में गंगाजल की कसम खाते ही प्रेमी ने महिला का गला रेत दिया

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक शादीशुदा महिला का प्रेम संबंध उसके ससुराल पक्ष के जानकार के साथ चल रहा था. इसी संबंध को लेकर मंदिर में हुई पंचायत के दौरान प्रेमी ने सबके सामने महिला की हत्या कर दी. मामला गगहा थाना क्षेत्र के गजपुर बाजार का है.

मृतका खुशबू राज का पति उमेश दुबई में प्लंबर का काम करता है. पति के विदेश में रहने के कारण घर पर अकेली रह रही खुशबू का पड़ोस में रहने वाले सीताराम नामक युवक से अवैध संबंध बन गया. सीताराम अक्सर उसके घर आया-जाया करता था. परिवार वाले कई बार मना कर चुके थे, लेकिन दोनों नहीं माने. जब पति को इस बात की जानकारी मिली, तो उसने अपने छोटे भाई को मामले की सच्चाई जानने को कहा.

देवर ने भाभी और सीताराम दोनों को एक स्थानीय मंदिर में बुलाया. वहां परिवार और कुछ अन्य लोगों की मौजूदगी में भाभी से गंगाजल हाथ में लेकर कसम खाने को कहा गया. खुशबू ने गंगाजल लेकर कहा, “अब मेरा सीताराम से कोई संबंध नहीं है. जो भी था, वो शादी से पहले का था.”

यह बात सुनते ही सीताराम का गुस्सा भड़क उठा. वह अचानक भड़क गया और सबके सामने महिला पर चाकू से हमला कर दिया. हमला इतना तेज और घातक था कि महिला मौके पर ही बेहोश हो गई. उसे तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया. लेकिन रास्ते में ही महिला की मौत हो गई.

पुलिस ने इस मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है. आरोपी सीताराम घटना के बाद फरार हो गया है. पुलिस की छह अलग-अलग टीमें आरोपी की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही हैं. शव का पोस्टमार्टम कराया जा चुका है. एसपी साउथ दिनेश पुरी ने बताया कि आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं. 

Gorakhpur News Gorakhpur Crime Gorakhpur Love Affairs Illicit Relationships Gorakhpur Love Stories