लोगों को मोदी की गारंटी पर भरोसा जिसने 370 की दीवार गिराई, श्रीनगर में टूटा रिकॉर्ड

Global Bharat 16 May 2024 03:14: PM 1 Mins
लोगों को मोदी की गारंटी पर भरोसा जिसने 370 की दीवार गिराई, श्रीनगर में टूटा रिकॉर्ड

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और धारा 370 को लेकर बड़ा बयान दिया है. यहां पीएम मोदी ने कहा कि मैं पहली बार देख रहा हूं कि दुनिया के अखबारों में पहले पेज पर भारत के लोकतंत्र के उत्सव की खबरें छाई हुई हैं. भारत की पहचान, भारत का महत्मय दुनिया के लिए भी कितना महत्व रखता है, इसका ये परिचय है.

लोगों को मोदी की गारंटी पर भरोसा

पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया देख रही है कि जनता-जनार्दन का आशीर्वाद भाजपा-एनडीए पर है. लोगों को मोदी की गारंटी पर भरोसा है. मोदी की गारंटी का मतलब सीएए कानून है और मोदी की गारंटी पूरी दुनिया देख रही है. साथ ही उन्होंने कहा कि अब सीएए कानून को कोई खत्‍म नहीं कर सकता है.

प्रधानमंत्री ने कहा कि मोदी की गारंटी का मतलब क्या होता है, इसका ताजा उदाहरण CAA कानून है. कल ही CAA कानून के तहत शरणार्थियों को भारत की नागरिकता देने का काम शुरू हो चुका है ये वो लोग हैं, जो शरणार्थी बनकर लंबे अर्से से हमारे देश में रह रहे हैं, ये वो लोग हैं, जो धर्म के आधार पर हुए भारत के बंटवारे का शिकार हुए थे.

पीएम मोदी ने 370 का भी किया जिक्र

कांग्रेस पर जोरदार हमला करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि आपने देश को 7 दशक तक सांप्रदायिकता की आग में जूझने के लिए मजबूर कर दिया था, जबकि मोदी ने कश्मीर में शांति की गारंटी दी थी. मोदी ने 370 की दीवार गिराई. पहले चुनाव आते थे तो हड़तालें होती थीं, आतंकी धमकी देते थे, लेकिन इस बार श्रीनगर में पिछले अनेक चुनावों के रिकॉर्ड टूट गए.

Recent News