PM मोदी का सख्त तेवर: NEET पेपर लीक को बताया 'घोर पाप', दोषियों को मिलेगी कड़ी सजा

Amanat Ansari 21 Jul 2026 11:44: AM 1 Mins
PM मोदी का सख्त तेवर: NEET पेपर लीक को बताया 'घोर पाप', दोषियों को मिलेगी कड़ी सजा

नई दिल्ली: NDA संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने NEET परीक्षा पेपर लीक मामले पर गहरी नाराजगी जताई. उन्होंने इसे 'घोर पाप' करार देते हुए कहा कि ऐसा दोबारा नहीं होना चाहिए. प्रधानमंत्री मोदी ने बैठक में स्पष्ट कहा कि पेपर लीक की सूचना मिलते ही सरकार ने तुरंत कार्रवाई की. उन्होंने बताया कि इस मामले में 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है और सभी को जेल भेज दिया गया है.

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने भी बैठक में इस मुद्दे पर विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने कहा कि अभ्यर्थियों के भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए सरकार ने NEET की पुनर्परीक्षा कराई, जो सफलतापूर्वक संपन्न हुई और परिणाम भी समय पर घोषित कर दिए गए. प्रधानमंत्री मोदी ने दोषियों को सबसे सख्त सजा देने पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि मजबूत कार्रवाई से भविष्य में ऐसे गंभीर अपराधों पर अंकुश लगेगा और परीक्षाओं की पवित्रता बनी रहेगी.

बैठक में राज्य सरकारों से भी सहयोग की अपील की गई ताकि देशभर में परीक्षा प्रक्रिया को और मजबूत बनाया जा सके. NEET पेपर लीक विवाद के बाद छात्रों के प्रदर्शन जारी हैं. इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में भी याचिकाएं लंबित हैं, जिनमें NTA को भंग करने और CBI जांच की मांग की गई है. सरकार का प्रयास है कि ऐसे घोटालों को जड़ से समाप्त किया जाए और छात्रों का विश्वास बहाल रहे.

NDA Parliamentary Party meeting NEET paper leak PM Modi NEET paper NEET exam

Recent News