गुजरात के राजकोट में एक गेमिंग जोन में कल शाम (शनिवार) भीषण आग लग गई थी, जिसके बाद अब यहां सबकुछ खाक में तब्दील हो चुका है. इसमें बच्चों समेत 27 लोगों की मौत हो गई है. पीएम मोदी ने इस मामले पर एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा की राजकोट में आग की त्रासदी ने हम सभी को दुखी किया है.
थोड़ी देर पहले उनके साथ टेलीफोन पर हुई बातचीत में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्रभाई पटेल ने मुझे प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए चल रहे प्रयासों के बारे में बताया. आज सीएम भूपेंद्र पटेल भी यहां हालात का जायजा लेने पहुंचे थे.
गृह मंत्री हर्ष सांघवी ने देर रात घटनास्थल का दौरा कर हादसे के बारे में जानकारी ली. हर्ष सांघवी ने यह बात रात को घटनास्थल का जायजा लेते समय कही थी. आज सुबह वह फिर से वह यहां पहुंचे और पुलिस से पूछताछ भी की. वहीं, राजकोट पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद ‘गेम जोन’ के मालिक और प्रबंधक को हिरासत में लिया गया है. सरकार ने मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल का गठन किया है.
पीड़ितों से गुजरात के CM और गृह मंत्री ने की मुलाकात
गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल और गृह मंत्री हर्ष सांघवी टीआरपी गेमिंग जोन में आग लगने की घटना में झुलसे लोगों से मिलने राजकोट के AIIMS पहुंचे. जहां उन्होंने ने अस्पताल का दौरा कर पीड़ितों से मुलाकात कर उनका हाल जाना. इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने पीड़ितों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया.