काशी में भरे मंच से पीएम मोदी ने अखिलेश को क्यों कहा, इनको फोन करूं क्या?

Abhishek Chaturvedi 02 Aug 2025 01:02 PM 1 Mins
काशी में भरे मंच से पीएम मोदी ने अखिलेश को क्यों कहा, इनको फोन करूं क्या?

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काशी में भरे मंच से ये अखिलेश यादव की ओर इशारा कर ये क्यों कहा कि अब इनको फोन करूं क्या, मोदी का ये बयान ऐसे वक्त में आया जब सीएम योगी समेत यूपी के कई कैबिनेट मंत्री मंच पर थे. नीचे भारी संख्या में भाषण सुनने के लिए मौजूद थे. पीएम मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर नाम पर सवाल उठाने वालों पर भी निशाना साधा और कहा इन लोगों को तो नाम से भी दिक्कत है, दरअसल जया बच्चन ने बीते दिनों सदन में कहा था ये नाम क्यों. पीएम मोदी ने कहा कि पाकिस्तान का दुख कांग्रेस और सपा को सहन नहीं होता है.

पीएम मोदी ने ये बयान काशी में तब दिया, जब वो 2200 करोड़ रुपये के 52 प्रोजेक्ट लॉन्च करने पहुंचे थे. पीएम मोदी ने इस दौरान किसानों के लिए सम्मान निधि की 20वीं किस्त के 20,500 करोड़ रुपए भी जारी किए, साथ ही दालमंडी प्रोजेक्ट को लॉन्च किया, जिससे बाबा विश्वनाथ मंदिर का एक और विकसित रास्ता तैयार होगा. प्रधानमंत्री ने अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के एक दिवसीय दौरे के दौरान ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का श्रेय सैन्य बलों और देश की एकता के जज्बे को दिया.

उन्होंने कहा कि आतंकियों और उनके समर्थकों का सामना करते समय भारत शिव के रुद्र रूप में सामने आता है. इस दौरान उन्होंने विपक्षी दलों पर भी निशाना साधा और कहा कि पाकिस्तान का दुख कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (सपा) को सहन नहीं होता. पीएम मोदी ने सेवापुरी में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए लगभग 2183.45 करोड़ रुपये की लागत वाली 52 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया. उन्होंने जोर देकर कहा कि जो भारत की संप्रभुता पर हमला करेगा, वह कहीं भी सुरक्षित नहीं रहेगा. प्रधानमंत्री ने सैन्य अभियानों की सफलता को देश की ताकत और एकता का प्रतीक बताया.

इस अवसर पर उन्होंने देश की सुरक्षा और विकास के प्रति अपनी सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया. जनसभा में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारत आतंकवाद के खिलाफ अपनी नीति को और मजबूत करेगा और किसी भी चुनौती का डटकर मुकाबला करेगा.

PM Modi PM Modi SP PM Modi Congress Narendra Modi

Recent News