बहराइच में पुलिस ने सरफराज का किया एनकाउंटर, बहन रुखसार ने लगाए गंभीर आरोप!

Abhishek Chaturvedi 17 Oct 2024 05:14: PM 1 Mins
बहराइच में पुलिस ने सरफराज का किया एनकाउंटर, बहन रुखसार ने लगाए गंभीर आरोप!

बहराइच कांड के मुख्य आरोपी सरफराज की बहन मीडिया के समक्ष बयान दिया है. सरफराज की बहन रुखसार ने यूपी पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जैसे सुल्तानपुर केस में मंगेश यादव की बहन ने कहा था भाई को पहले पुलिस उठाकर ले गई, फिर उसकी मौत की ख़बर आई, ठीक वैसे ही सरफराज की बहन ने कहा है कि हमारे भाई को पुलिस ने पहले ही उठा लिया था. 'कल बुधवार शाम 4 बजे मेरे पिता अब्दुल हमीद, मेरे दो भाई सरफराज़, फहीम औऱ उनके साथ एक अन्य युवक को UP STF ने उठा लिया है. मेरे पति और मेरे देवर को पहले उठाया जा चुका है. किसी भी थाने से उनकी कोई खबर नही मिल पा रही है.

हमें डर है कि रुखसार के इन आरोपों के बाद सपा से लेकर कांग्रेस तक योगी सरकार पर हमलावर हो गई है, और इस एनकाउंटर की जांच की मांग उठने लगी है. अब सवाल है रुखसार के आरोपों में कितना दम है, क्या यूपी एसटीएफ पहले आरोपियों को घर से उठाती है और गिरफ्तारी दिखाने से पहले ऑपरेशन लंगड़ा या ऑपरेशन मृत्युलोक की कहानी सुना देती है, या फिर यूपी पुलिस की छवि को बदनाम करने के लिए हर केस में एक ही तरह का प्रोपोगैंडा चलाया जा रहा है. बहराइच की एसपी वृंदा शुक्ला जो जानकारी देती हैं, वो इस दावे से बिल्कुल उलट है. ऐसे में रुखसार और उसकी फैमिली के बारे में जब हमने सर्च किया तो कुछ चौकाने वाली बातें पता चली.

क्या है रुखसार एंड फैमिली का गुनाह

  • बहराइच के रामगोपाल मिश्रा को जिस घर में मारा गया, वो रुखसार का मायका है
  • रुखसार के पिता का नाम अब्दुल हमीद है, जिसकी सोने-चांदी की गहने की दुकान है
  • 4 साल पहले रुखसार की शादी बहराइच में ही अब्दुल हमीद ने कर दी थी
  • अब्दुल के 4 बेटों में से सबसे बड़े पिंटू पर पहले से गैंगस्टर एक्ट लगा है, दूसरा घर पर था
  • दूसरे बेटे रिंकू पर ही उस दिन फायरिंग का आरोप लगा है, इसकी एक तस्वीर भी सामने आई
  • अब्दुल के तीसरे बेटे का नाम सबलू है, जबकि चौथा बेटा नाबालिग है, पूरा परिवार दबंग है!

ऐसे में पुलिस पूरे परिवार की कुंडली खंगालने में जुटी है, बहराइच की एसपी ने साफ कहा है आरोपियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई होगी. 

Bahraich Bahraich encounter Sarfaraz encounter Rukhsar

Recent News