कृष्णगिरि: तमिलनाडु के कृष्णगिरि जिले में एक द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) कार्यकर्ता को अपनी लिव-इन पार्टनर की ढाई साल की बेटी के साथ बलात्कार और हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पीड़िता आरोपी पेरियनायागम (40) की लिव-इन पार्टनर प्रिंसी (24) की बेटी थी, जो अपने पति सूर्या से अलग रहती है. पुलिस को संदेह है कि पेरियनायागम ने बच्ची के साथ उसकी मां की अनुपस्थिति में रेप किया और हत्या कर दी.
वैवाहिक मतभेदों के बाद प्रिंसी अपनी मां के साथ अंचेट्टी गांव में रह रही थी, जबकि सूर्या अपनी बेटी से मिलने के लिए नियमित रूप से आते थे. 11 फरवरी को पीड़िता को मिर्गी के दौरे पड़े और वह बेहोश हो गई, जिसके बाद उसकी माँ उसे एक निजी अस्पताल ले गई. लेकिन उसे मृत घोषित कर दिया गया. फाउल प्ले की आशंका जताते हुए सूर्या ने शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की. पोस्टमॉर्टम जांच में बच्ची के जननांगों के आंतरिक हिस्से में चोटें पाई गईं, जो यौन हमले की ओर इशारा करती हैं.
जांच के दौरान पता चला कि प्रिंसी कथित तौर पर पेरियनायागम के साथ संबंध में थी, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस को संदेह है कि पेरियनायागम ने मां की अनुपस्थिति में बच्ची के साथ बलात्कार किया. आरोपी के खिलाफ POCSO एक्ट के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने कहा कि आगे की जांच जारी है.
इस घटना पर प्रतिपक्षी ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK) ने सत्तारूढ़ DMK सरकार पर तीखा हमला बोला.
पार्टी ने बयान में कहा कि प्रशासनिक विफलता का इससे बड़ा सबूत और क्या चाहिए? इसके लिए कौन जिम्मेदार है? एक ऐसी सरकार जिस महिला और बच्चों की बुनियादी सुरक्षा भी सुनिश्चित नहीं कर सकती, उसने सत्ता में बने रहने का नैतिक अधिकार खो दिया है.''