पूनम पांडेय मंदोदरी और आर्य बब्बर बनेंगे रावण, इस बार बेहद खास होगा दिल्ली का ऐतिहासिक रामलीला

Global Bharat 19 Sep 2025 06:39: PM 1 Mins
पूनम पांडेय मंदोदरी और आर्य बब्बर बनेंगे रावण, इस बार बेहद खास होगा दिल्ली का ऐतिहासिक रामलीला

नई दिल्ली : पुरानी दिल्ली की मशहूर लव कुश रामलीला इस बार बेहद खास होने जा रही है. इस ऐतिहासिक मंचन में मॉडल और एक्ट्रेस पूनम पांडेय इस बार रावण की पत्नी मंदोदरी की भूमिका निभाती नजर आएंगी. एक्टर आर्य बब्बर रामलीला में रावण का दमदार किरदार प्ले करेंगे. रामलीला समिति की ओर से आमंत्रण मिलने पर पूनम ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया और इसे गर्व का पल बताया.

पूनम पांडेय ने कहा कि इतने बड़े धार्मिक व सांस्कृतिक आयोजन का हिस्सा बनने पर बहुत खुशी महसूस हो रही है. उन्होंने समिति का आभार जताते हुए कहा कि रामलीला केवल एक धार्मिक उत्सव नहीं है, बल्कि भारतीय संस्कृति और परंपरा का भव्य प्रतीक है. पूनम ने आगे कहा कि वह पूरे समर्पण व उत्साह के साथ इस मंचन में भाग लेने का इंतजार कर रही हैं.

दिल्ली के लाल किले मैदान में होने वाली लव कुश रामलीला देश की सबसे लोकप्रिय रामलीलाओं में से एक है. हर साल हजारों दर्शक इसके गवाह बनते हैं. वहीं, इस बार आर्य बब्बर फिर से रावण का किरदार निभाने जा रहे हैं. उन्होंने 2015 में टीवी शो संकट मोचन महाबली हनुमान में भी रावण का किरदार निभाया था, जहां दर्शकों ने जमकर सराहना की थी. अब रामलीला में उसी अंदाज को मंच पर उतारने के लिए वह बेहद उत्साहित नजर आ रहे हैं. 

दर्शक इस बार पूनम पांडेय और आर्य बब्बर की जोड़ी को देखने के लिए खासा उत्साहित हैं. पूनम पांडेय के करियर की बात करें तो वह आखिरी बार वेब सीरीज हनीमून सुइट रूम नंबर 911 में दिखाई दी थीं. इससे पहले वह रियलिटी शो लॉकअप का में भी भाग लिया था.  साल 2013 में फिल्म नशा से  पूनम पांडेय ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था, लेकिन फिल्मों में ज्यादा सफलता हासिल नहीं कर सकी.

फिल्मी करियर में पूनम को भले ही ज्यादा पहचान नहीं मिली हो, लेकिन वह अपने यूट्यूब चैनल व ऐप के जरिए लगातार चर्चा में बनी रहती हैं. उनकी निजी जिंदगी व बोल्ड अंदाज और तलाक भी उन्हें सुर्खियों में बनाए रखते हैं. अब वह रामलीला के मंच से एक बार फिर अलग अंदाज में दर्शकों के बीच लौटने जा रही हैं.

Poonam pandey arya babbar delhi Ramlila bollywood actor Poonam pandey Actor arya babbar

Description of the author

Recent News