36 साल बाद ढहा बीजेपी का सबसे मजबूत किला, बांकीपुर में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत!

Global Bharat 03 Aug 2026 06:41: PM 1 Mins
36 साल बाद ढहा बीजेपी का सबसे मजबूत किला, बांकीपुर में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत!

Bankipur Bypoll Result : प्रशांत किशोर ने बिहार विधानसभा उपचुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए बांकीपुर सीट पर 19,324 वोटों के बड़े अंतर से विजय हासिल की. उन्हें कुल 64,151 वोट मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी नीरज सिन्हा को 44,827 वोट प्राप्त हुए.

यह जीत इसलिए भी बेहद अहम मानी जा रही है क्योंकि 1990 के बाद पहली बार बांकीपुर सीट पर भाजपा को हार का सामना करना पड़ा है..लंबे समय से भाजपा का गढ़ रही इस सीट पर प्रशांत किशोर ने चुनावी रणनीति को जनसमर्थन में बदलते हुए बड़ा राजनीतिक संदेश दिया है.

बांकीपुर को भाजपा के लिए प्रतिष्ठा की सीट माना जाता था. इस चुनाव में पार्टी के प्रदेश नेतृत्व, खासकर सम्राट चौधरी, ने पूरी ताकत झोंकी थी, इसके बावजूद भाजपा अपनी सबसे मजबूत सीट नहीं बचा सकी.

 राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह नतीजा बिहार की राजनीति में नए समीकरणों की शुरुआत का संकेत दे सकता है. प्रशांत किशोर की इस जीत को सिर्फ एक सीट की जीत नहीं, बल्कि बिहार में एक नए विपक्षी विकल्प के उभरने के रूप में देखा जा रहा है. 

चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने विकास, पारदर्शिता और व्यवस्था परिवर्तन को प्रमुख मुद्दा बनाया था. अब उनकी इस ऐतिहासिक जीत ने बिहार की राजनीति में नई बहस छेड़ दी है और आने वाले विधानसभा चुनावों से पहले सभी दलों की रणनीति पर असर पड़ सकता है.

Prashant Kishor Bankipur Bypoll Result BJP Defeat Bankipur Neeraj Sinha Bihar By Election 2026

Description of the author

Recent News