Prateek Yadav Death Case : प्रतीक यादव की मौत को लेकर कई तरह की चर्चाएं सामने आ रही हैं. शुरुआती मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार जहरीले पदार्थ के सेवन की आशंका जताई गई है. सिविल अस्पताल के निदेशक डॉ. जीपी गुप्ता ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए मेडिकल टीम ने सभी जरूरी सैंपल जांच के लिए भेज दिए हैं. उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला सस्पेक्टेड पॉइजनिंग का लग रहा है, लेकिन मौत के सही कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी.
परिजनों और स्थानीय लोगों में घटना को लेकर भारी चिंता और दुख का माहौल है. पुलिस भी पूरे मामले की जांच में जुट गई है और मृतक के करीबी लोगों से पूछताछ की जा रही है. अस्पताल प्रशासन का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि मौत असिडेंटल पॉइजिनिंग आत्महत्या या किसी अन्य कारण से हुई है. फिलहाल अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और जांच पूरी होने तक इंतजार करने की अपील की है. मामले से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी पर प्रशासन नजर बनाए हुए है, ताकि सच्चाई जल्द सामने लाई जा सके.