पत्नी अश्लील बातें करती है....पुलिस से शिकायत और पत्नी की हत्या, फिर दी खुद दिया जान
prayagraj-mein-patni-ki-hatya-ke-baad-pati-ne-kiya-suicide
Prayagraj crime news, Husband wife death case, Kaudhiyara double murder suicide, UP crime latest news, Wife murder husband suicide Prayagraj
Prayagraj News : रविवार सुबह बच्चे दादी के पास से उठकर पिता के कमरे में पहुंचे, लेकिन काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बावजूद अंदर से कोई जवाब नहीं मिला. इसके बाद बच्चों ने शोर मचाया, तो परिवार और पड़ोसी मौके पर पहुंचे. सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुई. कमरे के भीतर पूर्णिमा का शव जमीन पर पड़ा मिला, जबकि अनिल का शव फंदे से लटका हुआ था.
प्रयागराज : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के कौंधियारा थाना क्षेत्र के गढ़वा कला गांव में रविवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, यहां एक पति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद खुद फांसी लगाकर जान दे दी. घटना का खुलासा तब हुआ, जब दंपती के बच्चे अपने पिता को जगाने पहुंचे. जानकारी के मुताबिक, अनिल तिवारी 36 अपनी पत्नी पूर्णिमा 34, तीन बच्चों और मां के साथ गांव में रहते थे.
रविवार सुबह बच्चे दादी के पास से उठकर पिता के कमरे में पहुंचे, लेकिन काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बावजूद अंदर से कोई जवाब नहीं मिला. इसके बाद बच्चों ने शोर मचाया, तो परिवार और पड़ोसी मौके पर पहुंचे. सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुई. कमरे के भीतर पूर्णिमा का शव जमीन पर पड़ा मिला, जबकि अनिल का शव फंदे से लटका हुआ था. घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई.
परिजनों और ग्रामीणों के अनुसार, पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था. बताया जा रहा है कि अनिल को नशे और जुए की लत थी, जिसकी वजह से परिवार में तनाव बना रहता था. इसी को लेकर अक्सर घर में झगड़े होते थे. मृतका के भाई राहुल मिश्रा ने आरोप लगाया कि उनकी बहन के साथ मारपीट की जाती थी और कुछ दिन पहले ही पुलिस को शिकायत दी गई थी, लेकिन उस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई. उन्होंने दावा किया कि पूर्णिमा की हत्या कर उसे जहर भी दिया गया था और शरीर पर चोट के निशान थे.
वहीं, घटना के बाद अनिल की एक लिखित शिकायत भी सामने आई है, जिसमें उसने आरोप लगाया था कि कुछ लोग उसकी पत्नी को मोबाइल और सोशल मीडिया के जरिए बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने की कोशिश कर रहे थे. उसने पुलिस से सुरक्षा और कार्रवाई की मांग की थी. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की असली वजह और घटनाक्रम की स्थिति साफ हो सकेगी. गांव में इस घटना के बाद मातम पसरा है, जबकि तीनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है.