प्रेमानंद जी के दर्शन का लालच देकर लूटी युवती की इज्जत, अश्लील वीडियो बनाकर करता रहा ब्लैकमेल

Amanat Ansari 11 Oct 2025 08:36: PM 1 Mins
प्रेमानंद जी के दर्शन का लालच देकर लूटी युवती की इज्जत, अश्लील वीडियो बनाकर करता रहा ब्लैकमेल

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के वृंदावन में एक बेहद शर्मनाक घटना ने समाज को झकझोर दिया है. एक शातिर शख्स ने संत प्रेमानंद महाराज के खास एकांतिक दर्शन का टोकन जुटाने का वादा करके आगरा की एक लड़की का शोषण किया. स्थानीय थाने ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और पूरी घटना की गहन पड़ताल शुरू हो गई है. पीड़िता ने अपनी शिकायत में खुलासा किया कि 21 अगस्त को उसके इंस्टाग्राम अकाउंट पर किसी अनजान शख्स का मैसेज आया.

उसने दावा किया कि वो वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के विशेष दर्शन का टोकन मुहैया करा सकता है. अपना नाम सुंदरम राजपूत बताने वाले इस आरोपी ने धीरे-धीरे भरोसा जीत लिया. फिर 12 सितंबर को सुंदरम ने व्हाट्सएप पर सूचना दी कि टोकन स्वीकृत हो चुका है और दर्शन के लिए प्रेम मंदिर पर सुबह 4:30 बजे हाजिर होने को कहा. लड़की अपने भाई संग कार से वहां पहुंची. लेकिन कमरे में आरोपी ने उसे कॉफी सर्व की, जिसमें नशीला मिश्रण था.

नशे की वजह से वो बेहोश हो गई. होश लौटने पर खुद को बदहवास हालत में पाया. इसी दौरान आरोपी ने उसके आपत्तिजनक चित्र और वीडियो रिकॉर्ड कर लिए. लड़की ने बताया कि हादसे के बाद आरोपी ने वीडियो का हवाला देकर ब्लैकमेल शुरू कर दिया और कई बार शारीरिक संबंध बनाने को मजबूर किया. यहां तक कि आगरा के वैभव पैलेस होटल में बुलाकर दोबारा शोषण किया.

शिकायत मिलते ही वृंदावन कोतवाली सक्रिय हो गई. आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे पकड़ लिया गया. एसपी सिटी राजीव कुमार ने बताया कि पीड़िता के बयान पर सुंदरम राजपूत के खिलाफ धारा 64(1) व 351(3) के तहत एफआईआर दर्ज हुई है. आरोपी को गिरफ्तार कर कानूनी प्रक्रिया अपनाई जा रही है.

agra rape agra crime blackmail rape obscene video

Recent News