जम्मू कश्मीर (Jammu-Kashmir) के कटरा में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Leader of the Opposition Rahul Gandhi) पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को कांग्रेस का वायरस (The Congress virus) करार दे दिया है. दरअसल, पीएम मोदी (PM Modi) जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव (Jammu-Kashmir Assembly Elections) को लेकर दूसरे चरण की वोटिंग से पहले कटरा की रैली की को संबोधित कर रहे थे.
पीएम मोदी ने यहां शेरोवाली के जयकारे से अपना भाषण शुरू किया. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने नेता प्रतिपक्ष को कांग्रेस का वायरस बता दिया. पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के वायरस ने विदेश में जाकर क्या-कहा है यह आप सब ने जरूर सुना होगा. वह (राहुल गांधी) कहते हैं कि हमारे देवी-देवता भगवान नहीं है... जबकि हिंदू धर्म में गांव-गांव में दवी-देवताओं की परंपरा है. पीएम मोदी ने कहा कि हम इष्ट देवों को मानने वाले लोग हैं और कांग्रेस वाले कहते हैं कि देवता भगवान नहीं है.
क्या यह हमारे देवताओं का अपमान नहीं है? PM मोदी ने कहा कि कुछ वोटों के लिए कांग्रेस हमारी आस्था और संस्कृति को कभी भी दांव पर लगा सकती है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूएस में राहुल गांधी के बयान का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस वाले ऐसी बातें भूल चूक से नहीं बोलते, बल्कि यह एक सोची समझी चाल है. पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस की सोच नक्सली और दूसरे देशों से इंपोर्ट की हुई सोच है.
पीएम मोदी ने राहुल गांधी के साथ-साथ पीडीपी और नेशनल कॉन्फ्रेंस पर भी निशाना साधा. पीएम मोदी ने कहा कि जिन खानदानों ने जम्मू कश्मीर को सालों साल घाव दिए, जख्म दिए उनकी राजनीति विरासत का सूर्य आपको अस्त करना ही होगा और इसके लिए आपको कमल के निशान को चुनना होगा.
डोगरा विरासत को याद करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के नेता ने डोगरा विरासत पर जानबूझकर ये हमला किया है. उन्होंने कहा कि मोहब्बत की दुकान के नाम पर नफरत का सामान बेचने की उनकी पुरानी नीति है और इनको वोट बैंक के अलावा कुछ नहीं दिखाई देता. पीएम मोदी ने कहा कि ये लोग भारत में भ्रष्टाचार के जन्मदाता और पोशाक भी हैं.