'वन नेशन-वन इलेक्शन' पर बनी 39 सदस्यीय कमेटी, प्रियंका गांधी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानें कौन बने अध्यक्ष

Global Bharat 20 Dec 2024 01:49: PM 1 Mins
'वन नेशन-वन इलेक्शन' पर बनी 39 सदस्यीय कमेटी, प्रियंका गांधी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानें कौन बने अध्यक्ष

नई दिल्ली: 'वन नेशन-वन इलेक्शन' (One Nation-One Election) से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक और एक अन्य विधेयक पर विचार के लिए बनी संयुक्त संसदीय समिति (JPC) में 39 सदस्य होंगे. भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा सांसद भर्तृहरि महताब (Bhartrhari Mahtab) को समिति का अध्यक्ष बनाया गया है. संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल (Arjun Ram Meghwal) ने गुरुवार रात JPC के गठन की घोषणा की. इसमें लोकसभा के 27 जबकि राज्यसभा के 12 सदस्य शामिल हैं.

भर्तृहरि महताब बने अध्यक्ष

JPC में लोकसभा से भर्तृहरि महताब, पीपी. चौधरी, सीएम रमेश, बांसुरी स्वराज, परषोत्तमभाई रूपाला, अनुराग सिंह ठाकुर, विष्णु दयाल राम, संबित पात्रा, अनिल बलूनी, विष्णु दत्त शर्मा, बैजयंत पांडा, संजय जायसवाल, प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi), मनीष तिवारी, सुखदेव भगत, धर्मेंद्र यादव, छोटेलाल, कल्याण बनर्जी, टी.एम. सेवा गणपति, हरीश बालयोगी, अनिल यशवंत देसाई, सुप्रिया सुले, श्रीकांत एकनाथ शिंदे, सांभवी, के. राधाकृष्णन, चंदन चौहान और बालशौरि वल्लभनेनी को शामिल किया गया है. वहीं राज्यसभा से 12 सदस्यों होंगे.

विपक्ष ने किया था विरोध

उल्लेखनीय है कि केंद्रीय कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद मंगलवार को लोकसभा में 129वें संविधान (संशोधन) विधेयक को पेश किया गया. केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने इस विधेयक को पटल पर रखा, जिसका विपक्ष ने जमकर विरोध किया. इसके बाद मोदी सरकार ने इस बिल को संयुक्त संसदीय समिति (JPC) के पास भेज दिया. सरकार की सिफारिश पर JPC का गठन हो गया. 

One Nation-One Election One Nation-One Election JPC One Nation-One Election Chairperson Priyanka Gandhi

Description of the author

Recent News