अच्छे नंबर का लालच देकर छात्राओं के रिकॉर्ड किए गंदे वीडियो, एक चिट्ठी से 20 साल बाद खुला अय्याश प्रोफेसर का राज?

Rahul Jadaun 18 Mar 2025 08:07: PM 1 Mins
अच्छे नंबर का लालच देकर छात्राओं के रिकॉर्ड किए गंदे वीडियो, एक चिट्ठी से 20 साल बाद खुला अय्याश प्रोफेसर का राज?
  • पहले देता था पास कराने का लालच, फिर बनाता था अश्लील वीडियो, दो दशक बाद हुआ खुलासा, तो मच गया हड़कंप
  • भूगोल विभाग का कमरा था अय्याशी का अड्डा, छिपे कैमरे से होती थी रिकॉर्डिंग, अडल्ट वेब साइट पर पहुंचती थी वीडियो

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश का हाथरस शहर जिसने समाज को काका हाथरसी जैसे विश्व कवि दिये उन्हीं काका हाथरसी के शहर में ऐसा कांड हो गया, जिसके बारे में सुन कर योगी आदित्यनाथ की आंखें भी लाल हो जाएं. वो भी कह देंगे कि इस पापी को तो फांसी पर लटकाना चाहिए. चलिए आपको पहले पूरा मामला बताते हैं. हाथसर शहर में पड़ता है सेठ पीसी बागला डिग्री कॉलेज. इस कॉलेज की गिनती शहर के बड़े और अच्छे कॉलेज में होती है. लेकिन इसी शिक्षा के मंदिर में एक प्रोफेसर 20 साल से पाप किए जा रहा था.

कुछ दिन पहले राष्ट्रीय महिला आयोग को कुछ छात्राओं की शिकायत मिलती है, जिसमें बागला डिग्री कॉलेज के प्रोफेसर रजनीश कुमार पर कई गंभीर आरोप लगे थे. छात्राओं का आरोप था कि रजनीश प्रतियोगी परीक्षाओं में पास कराने और सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर लड़कियों का दुष्कर्म करता था. इस दौरान उनका वीडियो भी बनाता था. बाद में छात्राओं को इसी वीडियो के सहारे ब्लैकमेल भी करता था. ये गलत काम प्रोफेसर पिछले 20 साल से कर रहा है.

जब राष्ट्रीय महिला आयोग को ये शिकायत मिलती है तो मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत संज्ञान में लिया जाता है. इस मामले की जांच सीओ और एएसपी रैंक के अधिकारी करते हैं. जांच में सभी आरोप सही पाए जाते हैं. इसके बाद हाथरस गेट थाना पुलिस आरोपी प्रोफेसर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करती है. उसके खिलाफ दुष्कर्म, झांसा देने, ब्लैकमेल करने समेत कई अन्य अपराध के लिए मुकदमा दर्ज किया जाता है.

जांच में पता चलता है कि प्रोफेसर के पास करीब 65 अश्लील वीडियो मौजूद हैं. जो कि उसने छात्राओं के बनाए हैं. इसके साथ ही ये भी पता चलता है कि छात्राओं ने पहले भी पुलिस में शिकायत की थी, लेकिन इस प्रोफेसर पर कोई कार्रवाई नहीं हुई थी. जिसके बाद महिला आयोग से शिकायत की गई थी. फिलहाल आरोपी प्रोफेसर फरार चल रहा है. पुलिस ने तीन टीमों का गठन इसकी गिरफ्तारी के लिए किया है. 

Hathras pc bagla college hathras professor professor scandal

Recent News