पटना में TRE-4 की मांग को लेकर प्रदर्शन, पुलिस का लाठीचार्ज

Amanat Ansari 08 May 2026 05:37: PM 1 Mins
पटना में TRE-4 की मांग को लेकर प्रदर्शन, पुलिस का लाठीचार्ज

पटना: बिहार में शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE-4) कराने की मांग कर रहे सैकड़ों अभ्यर्थियों पर शुक्रवार को पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया. प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड तोड़ने की कोशिश की तो स्थिति बिगड़ गई और पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा.

छात्र नेता दिलीप ने 8 मई को पटना कॉलेज से हजारों अभ्यर्थियों के साथ मार्च निकालने की घोषणा की थी. आज बड़ी संख्या में युवा इस मांग को लेकर सड़क पर उतरे. पुरुष और महिला अभ्यर्थी दोनों प्रदर्शन में शामिल थे. शिक्षा विभाग ने कुछ दिन पहले ही कहा था कि 19-20 अप्रैल तक TRE-4 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा और 26 अप्रैल से फॉर्म भरने शुरू हो जाएंगे.

लेकिन तय तारीख बीत जाने के बावजूद अब तक विज्ञापन जारी नहीं किया गया है. इससे अभ्यर्थियों में काफी नाराजगी है. बीपीएससी के कैलेंडर के मुताबिक TRE-4 की परीक्षा 24 अगस्त 2024 को होनी थी और रिजल्ट 24 सितंबर 2024 को आना था. फरवरी के दूसरे हफ्ते में बीपीएससी ने एक नोटिस में कहा था कि भर्ती के लिए अधियाचना मिल चुकी है और जल्द ही विज्ञापन निकाला जाएगा, लेकिन अब तक कुछ नहीं हुआ.

देरी की वजह से कई अभ्यर्थियों की उम्र सीमा समाप्त होने वाली है, जिससे वे फॉर्म ही नहीं भर पाएंगे. बीपीएससी के परीक्षा नियंत्रक राजेश कुमार ने बताया कि इस भर्ती के माध्यम से 46,882 पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति की जानी है. लाठीचार्ज शुरू होते ही प्रदर्शनकारी भागने लगे. इस घटना में कई अभ्यर्थी घायल भी हुए हैं.

TRE aspirants patna lathicharge on tre aspirants bihar news tre exam notice

Recent News