AAP छोड़ना मेरी सबसे चाल...राघव चड्ढा का धमाका, बोले- अब पछताने की बारी मेरी नहीं!"

Global Bharat 26 Jun 2026 09:19: AM 1 Mins
AAP छोड़ना मेरी सबसे चाल...राघव चड्ढा का धमाका, बोले- अब पछताने की बारी मेरी नहीं!


नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने एक बार फिर अपनी पूर्व पार्टी पर निशाना साधा है. वायरल वीडियो और सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं के बीच राघव चड्ढा ने कहा कि उन्होंने AAP को बिल्कुल सही समय पर छोड़ा और आज उन्हें अपने फैसले पर कोई पछतावा नहीं है.

राघव चड्ढा ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों से उन्हें महसूस हो रहा था कि वह सही व्यक्ति गलत पार्टी में हैं. उनके अनुसार, जिस विचारधारा और मूल्यों को लेकर पार्टी की शुरुआत हुई थी, वह समय के साथ उनसे दूर होती चली गई. इसी वजह से उन्होंने अलग राह चुनने का फैसला किया.

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक व्यक्ति ने तंज कसते हुए कहा कि राघव सर, आपका तो बोलना ही चला गया. यह टिप्पणी NEET पेपर लीक जैसे मुद्दों पर उनकी चुप्पी को लेकर की गई थी. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए चड्ढा ने कहा कि अच्छा हुआ कि उन्होंने समय रहते पार्टी छोड़ दी, क्योंकि अब पीछे मुड़कर देखने की जरूरत नहीं है. 

गौरतलब है कि अप्रैल 2026 में राघव चड्ढा ने आप से इस्तीफा देकर भाजपा का दामन थाम लिया था. उनके साथ कई अन्य राज्यसभा सांसदों ने भी पार्टी छोड़ी थी. उस समय चड्ढा ने आरोप लगाया था कि आप अपने मूल सिद्धांतों से भटक गई है और अब वह पहले जैसी पार्टी नहीं रही.

राजनीतिक गलियारों में राघव चड्ढा का यह बयान एक बार फिर चर्चा का विषय बन गया है और इसे आप तथा भाजपा के बीच जारी सियासी खींचतान से जोड़कर देखा जा रहा है.

Raghav Chadha AAP News BJP Joining Raghav Chadha Statement Delhi Politics

Description of the author

Recent News