''अमित शाह ने छात्रों पर पेलेट गन चलाने की अनुमति दी...'' राहुल गांधी का बड़ा आरोप, संसद में उठाएंगे मुद्दा

Amanat Ansari 25 Jul 2026 07:15: PM 1 Mins
''अमित शाह ने छात्रों पर पेलेट गन चलाने की अनुमति दी...'' राहुल गांधी का बड़ा आरोप, संसद में उठाएंगे मुद्दा

नई दिल्ली: NEET पेपर लीक विवाद के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धरमनेंद्र प्रधान के इस्तीफे को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छात्रों की जीत बताया है. साथ ही उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह पर छात्रों के खिलाफ घातक हथियारों के इस्तेमाल का सीधा आरोप लगाया.

राहुल गांधी ने कहा, ''हम अमित शाह को सीधे जिम्मेदार ठहराते हैं. उन्होंने हमारे छात्रों पर घातक हथियारों का इस्तेमाल करने की अनुमति दी. उन्होंने छात्रों पर गोली चलाने और पेलेट गन का इस्तेमाल करने की अनुमति दी.'' उन्होंने आगे कहा कि यह विपक्ष के लिए मौलिक मुद्दा है और इसे संसद में जोर-शोर से उठाया जाएगा. “हम यह बर्दाश्त नहीं करेंगे कि हमारी अपनी फोर्सेस भारत के भविष्य पर गोली चलाएं.''

राहुल का पूरा बयान

प्रधान के इस्तीफे को छात्रों की जीत बताते हुए राहुल ने कहा, ''यह हमारे छात्रों की जीत है. यह भारत का भविष्य है.'' उन्होंने प्रधान को भ्रष्टाचार, शिक्षा व्यवस्था के विनाश और अक्षमता का प्रतीक बताया. शिक्षा प्रणाली पर हमला, निजीकरण और RSS द्वारा कब्जा किए जाने का आरोप लगाया. राहुल बोले, “RSS ने शिक्षा व्यवस्था को दीमक की तरह चाट लिया है और बेरोजगारी को भी छात्र आंदोलन का कारण बताया.

छात्रों की दो बाकी मांगों पर जोर देते हुए राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी से माफी और छात्रों पर हमला करने वालों के खिलाफ कार्रवाई का खुलासा की जाए. राहुल गांधी ने छात्रों की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने न सिर्फ शिक्षा बल्कि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए सड़क पर उतरकर लड़ाई लड़ी है. यह बयान NEET पेपर लीक और जानतर मंतर आंदोलन के दौरान पुलिस-छात्रों के बीच हुई झड़पों के बाद आया है, जिसमें पेलेट गन के इस्तेमाल के आरोप लगे थे.

Rahul Gandhi Dharmendra Pradhan Amit Shah Pellet Guns

Recent News