"प्रधान को दूसरा मंत्रालय देकर बचाना चाहते हैं...'' राहुल गांधी का बड़ा दावा, CJP प्रदर्शन जारी

Amanat Ansari 25 Jul 2026 03:57: PM 1 Mins

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक विवाद पर CJP के जंतर-मंतर आंदोलन के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को किसी दूसरे मंत्रालय में शिफ्ट करने की सोच रही है, लेकिन छात्र इसे बिल्कुल स्वीकार नहीं करेंगे. राहुल गांधी ने 10 जनपथ के बाहर छात्र नेताओं के साथ मीडिया से बात करते हुए कहा, ''छात्रों की तीन मांगें हैं और ये नॉन-नेगोशिएबल हैं.

पहली और सबसे बड़ी मांग है कि भ्रष्ट और अक्षम शिक्षा मंत्री को बर्खास्त किया जाए.'' उन्होंने प्रधान को छात्रों के भविष्य का विनाश और भ्रष्टाचार का प्रतीक बताया. राहुल ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को छात्रों से माफी मांगनी चाहिए. उन्होंने कहा, ''नरेंद्र मोदी भारत का भूतकाल हैं, भूतकाल भविष्य से कभी नहीं लड़ सकता.''

सरकार की ओर से अभी तक साफ किया गया है कि प्रधान का इस्तीफा ‘कार्ड्स पर नहीं’ है और केंद्र मंत्री के साथ खड़ा है. वहीं CJP ने भी साफ कर दिया है कि प्रधान को बचाने की कोशिश हुई तो आगे बातचीत बेकार है. राहुल गांधी का यह बयान आज होने वाले CJ

Rahul Gandhi Dharmendra Pradhan CJP Protest

Recent News