‘मुझे घूंसे लगे, मुंह से खून आया, पुलिसवाले कान में बोले- ये सरकार जानी चाहिए’. राहुल गांधी के बयान से घमासान

Rahul Jadaun 22 Jul 2026 05:28: PM 1 Mins
‘मुझे घूंसे लगे, मुंह से खून आया, पुलिसवाले कान में बोले- ये सरकार जानी चाहिए’. राहुल गांधी के बयान से घमासान

नई दिल्ली: राहुल गांधी पूरी तरह सरकार के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं, उन्होंने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में सरकार पर अपने साथ मारपीट करने के आरोप तो लगाए ही, इसके अलावा कई और ऐसी बातें कही हैं जिन्होंने राजनीतिक गलियारों में घमासान मचाकर रख दिया है. राहुल गांधी ने इंदिरा भवन में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के खिलाफ प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में पहले तो राहुल गांधी कुछ वीडियो चलाते हैं, ये वीडियो 20 जुलाई को हुए लाठीचार्ज के थे, जहां छात्रों पर बलप्रयोग किया गया था।

राहुल गांधी के सरकार पर आरोप

ये वीडियो दिखाने के बाद राहुल गांधी कहते हैं कि “सुरक्षाबलों ने छात्रों को बुरी तरह पीटा है। ऐसा सिर्फ इसलिए किया गया क्योंकि वो लोग अपने अधिकारों के लिए आवाज उठा रहे थे, नीट पेपर लीक से देश के 7.5 करोड़ स्टूडेंट्स और उनके परिवार इस घटना से प्रभावित हुए हैं। नीट मामले में किसी भी को सजा नहीं हुई”

पुलिस ने कान में क्या कहा?

राहुल गांधी ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि “जब पुलिसवाले मुझे हटाने आए तो उन्होंने मेरे कान में कहा सरकार को हटाइए। मुझे घसीटा तो मुंह से खून आया, दो-तीन पंच लगे, लेकिन धर्मेंद्र प्रधान को जाना होगा

अब तक 152 पेपर लीक हुए

राहुल गांधी ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया है कि अब तक 152 से ज्यादा पेपर लीक हो चुके हैं, जिसमें करोड़ों छात्र प्रभावित हुए हैं लेकिन अभी तक किसी भी आरोपी को सजा नहीं मिली है. कांग्रेस पार्टी हर तरह से स्टूडेंट्स की मांगों के साथ खड़ी है, फिर वो चाहे दिल्ली हो या फिर देश का कोई और भी राज्य क्यों ना हो, ये इस बात का संकेत है कि कुछ स्ट्रांग हो रहा है

हालांकि राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर बीजेपी के नेता भी भड़के हुए हैं, कई लोग ये सवाल भी पूछ रहे हैं कि जब सोनम वांगचुक भूखे-प्यासे बैठे थे. धरना प्रदर्शन कर रहे थे उस समय राहुल गांधी कहां थे? क्या छात्रों पर लाठीचार्ज होने से पहले राहुल गांधी को छात्रों की फिक्र नहीं थी?

#RahulGandhi #NEETPaperLeak #DharmendraPradhan #CongressProtest #DelhiPolice #NEETProtest2026

Recent News