'असत्य और हिंसा मोदी सरकार के मूल मंत्र...'' सोनम वांगचुक को हटाए जाने पर राहुल गांधी का तीखा हमला

Amanat Ansari 18 Jul 2026 04:51: PM 1 Mins
'असत्य और हिंसा मोदी सरकार के मूल मंत्र...'' सोनम वांगचुक को हटाए जाने पर राहुल गांधी का तीखा हमला

नई दिल्ली: जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर हमला बोल दिया है. राहुल ने कहा कि असत्य (झूठ) और हिंसा मोदी सरकार के मूल सिद्धांत बन गए हैं. राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा,  ''जंतर-मंतर पर अहिंसक भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक जी को हटाना गलत है.''

राहुल ने छात्रों से जुड़े मुद्दों परीक्षा पेपर लीक, शिक्षा की बढ़ती लागत और छात्र आत्महत्याओं को उठाने वालों की आवाज दबाने की कोशिश की निंदा की. उन्होंने कहा कि ''कोई भी ताकत भारत के छात्रों और उन लोगों की आवाज को दबा नहीं सकती जो उनसे प्यार करते हैं.'' सोनम वांगचुक 28 जून से NEET पेपर लीक और छात्रों की मौत के मुद्दे पर Cockroach Janta Party (CJP) के आंदोलन के समर्थन में भूख हड़ताल पर थे. 18 जुलाई को दिल्ली पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचा दिया.

राहुल गांधी ने शुक्रवार को देहरादून में ‘छात्रों की गूंज’ रैली को संबोधित करते हुए भी परीक्षा प्रणाली में बड़े सुधार की मांग की थी. उन्होंने दावा किया कि परीक्षा पेपर लीक से करीब 7.5 करोड़ छात्र प्रभावित हुए हैं. राहुल के इस बयान के बाद विपक्षी दलों में सरकार के खिलाफ आवाज तेज हुई है. वहीं, सत्ताधारी पक्ष इसे राजनीतिक स्टंट बताकर खारिज कर रहा है. यह घटना शिक्षा व्यवस्था और छात्र मुद्दों को लेकर चल रहे विवाद को और गहरा करती नजर आ रही है.

Rahul Gandhi Sonam Wangchuk Jantar Mantar Sonam Wangchuk hunger strike

Recent News