नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को खुली चुनौती दी है. रक्षा मंत्री ने साफ शब्दों में कहा है कि पाकिस्तान में बैठ इस हमले के मास्टरमाइंड को हम छोड़ेंगे नहीं. जिसके बाद एक बार फिर से पाकिस्तान में भारतीय सेना द्वारा स्ट्राइक करने की चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया है.
राजनाथ सिंह की चेतावनी
राजनाथ सिंह ने इस हमले के बाद अपना पहला ऑफिशियल बयान दिया है, जिसमें उन्होंने सीधे पाकिस्तान का नाम लिया है. इस बयान में राजनाथ सिंह ने कहा है कि जम्मू-कश्मीर में हुए हमले के मास्टरमाइंड जो पाकिस्तान में बैठे हैं उन्हें किसी भी हाल में छोड़ा नहीं जाएगा, उनको भी इस कायराना हरकत के लिए सबक सिखाया जाएगा. इसके साथ ही सिंह ने आतंक के खिलाफ भारत की जीरो टॉलरेंस नीति पर बोलते हुए कहा कि – हमारे देश ने आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति को अपनाया है, जिसका रिजल्ट जल्दी ही दिखेगा, इस हमले में सिर्फ दोषियों पर ही एक्शन नहीं होगा, बल्कि पर्दे के पीछे छिपे हुए उन लोगों को भी नहीं छोड़ा जाएगा जो इस पूरे घटनाक्रम में शामिल थे. पहलगाम में धर्म को निशाना बनाते हुए मासूम लोगों पर हमला किया गया है. लेकिन अब इन लोगों को छोड़ा नहीं जाएगा. इन सभी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.
LOC पर 2 आतंकवादियों को किया ढ़ेर
अपने बयान में रक्षामंत्री ने ये जानकारी भी दी है कि भारतीय सुरक्षाबलों ने दो पाकिस्तानी आतंकियों को बारामूला में ढ़ेर कर दिया है. ये आतंकवादी एलओसी पार करने की कोशिश कर रहे थे. उसी समय सेना के जवानों ने इन्हें ढ़ेर कर दिया. साथ ही राजनाथ सिंह ने कहा कि ऐसी घटनाओं से भारत को डराया या धमकाया नहीं जा सकता. क्योंकि जिन लोगों ने ये कायराना हरकत की है, उनका हिसाब जल्दी ही किया जाएगा.
रक्षामंत्री के इस बयान के बाद ये चर्चाएं भी तेज हो गई हैं कि जल्दी ही पाकिस्तान के खिलाफ बड़ा एक्शन होने वाला है. कुछ लोगों ने पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध की मांग कर दी है तो कुछ लोग सर्जिकल स्ट्राईक की मांग कर रहे हैं. लेकिन देश में सभी लोगों की मांग है हि पाकिस्तान में बैठे आंतकियों को सबक सिखाया जाना चाहिए. इन बेगुनाह लोगों की मौत का बदला भारत सरकार को लेना चाहिए.