राम मंदिर ट्रस्ट ने दिखाया रजिस्टर, कहा- जो चाहे देख ले, चरण पादुका, सोने वाली मानस, कागभुसुंडी सब सुरक्षित, चंपत राय निष्कलंक!

Amanat Ansari 06 Jul 2026 08:24: PM 1 Mins
राम मंदिर ट्रस्ट ने दिखाया रजिस्टर, कहा- जो चाहे देख ले, चरण पादुका, सोने वाली मानस, कागभुसुंडी सब सुरक्षित, चंपत राय निष्कलंक!

अयोध्या: श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद को लेकर सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की. ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि ने स्पष्ट किया कि सोने वाली राम चरित मानस, चरण पादुका, कागभुसुंडी समेत सभी कीमती वस्तुएं पूरी तरह सुरक्षित हैं.

ट्रस्ट ने 2800 से अधिक वस्तुओं का विस्तृत रजिस्टर भी मीडिया के सामने रखा और कहा कि जो चाहे जांच कर सकता है. गोविंद देव गिरि ने चंपत राय को निष्कलंक बताया और कहा कि चढ़ावा चोरी की घटना से पूरा ट्रस्ट आहत है.

चंपत राय ने वेदना के कारण इस्तीफा दिया था, जिसे स्वीकार कर लिया गया. अब कृष्ण मोहन अंतरिम महासचिव बनाए गए हैं. ट्रस्ट ने भरोसा दिलाया कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए और सख्ती बरती जाएगी.

Ram Mandir Trust Shri Ram Janmabhoomi Teerth Trust Kagbhushundi Ramcharit Manas

Recent News