रामकृपाल यादव की फिसली जुबान, RJD को घेरने गए लेकिन अपनी BJP को ही लपेट लिया! वीडियो वायरल

Amanat Ansari 11 Jun 2026 07:47: PM 1 Mins
रामकृपाल यादव की फिसली जुबान, RJD को घेरने गए लेकिन अपनी BJP को ही लपेट लिया! वीडियो वायरल

पटना: बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री और BJP नेता रामकृपाल यादव की जुबान फिसल गई. RJD को दलित-विरोधी बताने की कोशिश में उन्होंने अनजाने में अपनी ही पार्टी BJP को घेर लिया. उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जहां लोग खूब मजाक उड़ा रहे हैं. मामला तब का है जब रामकृपाल यादव मीडिया से RJD के दलित नेता शिवचंद्र राम के मुद्दे पर बात कर रहे थे. शिवचंद्र राम हाल ही में MLC टिकट नहीं मिलने पर RJD से नाराज होकर रो पड़े थे और पदों से इस्तीफा दे दिया था.

मंत्री जी जोश में बोल पड़े, ''...इसलिए BJP अपने गिरेबान में झांके...'' जैसे ही यह वाक्य उनके मुंह से निकला, उन्हें अपनी गलती का एहसास हो गया. चेहरे के भाव बदल गए और जुबान बाहर निकल आई, लेकिन तब तक वीडियो रिकॉर्ड हो चुका था.

सोशल मीडिया पर तहलका

लोगों ने वीडियो को खूब शेयर किया. कमेंट्स में लिखा जा रहा है, ''कभी-कभी अनजाने में सच निकल ही जाता है.'' ''दिल की बात जुबान पर आ गई.'' ''रामकृपाल जी ने वो बोल दिया जो बोलना नहीं था''.

शिवचंद्र राम RJD के बड़े दलित चेहरा हैं. MLC चुनाव में लालू परिवार के करीबी सुनील सिंह को टिकट दिए जाने से नाराज होकर उन्होंने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था. इसी मुद्दे पर रामकृपाल यादव RJD पर हमला बोल रहे थे, लेकिन जुबान फिसलने से मामला उलट गया.

Ramkripal Yadav Bihar News Bihar Politics Bihar BJP

Recent News