दुकानदार ने 7 साल की बच्ची से किया गलत काम, लोगों ने आरोपी के साथ की मारपीट

Global Bharat 25 Aug 2024 09:13: PM 1 Mins
दुकानदार ने 7 साल की बच्ची से किया गलत काम, लोगों ने आरोपी के साथ की मारपीट

UP के देवरिया में एक 7 वर्षीय बच्ची के साथ स्थानीय दुकानदार ने घिनौनी वारदात को अंजाम दिया. आसपास के लोगों को जब इस बात की जानकारी हुई तो उन्होंने आरोपी को पकड़ कर पिटाई कर दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया है. मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि बच्ची आरोपी के दुकान पर दूध लेने गई थी. इसी बीच टॉफी देने के बहाने आरोपी दुकानदार उसे अंदर लेकर गया और घिनौनी वारदात को अंजाम दिया, तभी एक महिला नजर उसपर पड़ गई. महिला ने हंगामा किया तो मौके पर भीड़ जुट गई.

मौके पर पहुंचे गांववालों ने पकड़कर आरोपी की जमकर धुनाई कर दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने 35 वर्षिय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं वारदात स्थल पर भीड़ को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है. इस बीच मौके पर बीजेपी विधायक शलभ मणि त्रिपाठी भी पहुंच गए. उन्होंने भरोसा दिलाया कि आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. इसे लेकर पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने कहा कि सात वर्ष की बच्ची के साथ गलत हरकत की गई है.

एसपी ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. जानकारी मिली है कि रविवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे एक मुहल्ले में स्थित दुकान पर बच्ची दूध लेने गई थी, तभी दुकानदार ने उसके साथ छेड़छाड़ की और घिनौनी वारदात को अंजाम दिया. जब इस बात की जानकारी लोगों को लगी तो, भारी संख्या में गांववालों की भीड़ जुट गई है.

गुस्साए लोगों ने आरोपी को पकड़कर जमकर पिटाई कर दी. इसी बीच वारदात की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी दुकानदार को हिरासत में ले लिया. वहीं घटना स्थल पर मौजूद भीड़ आरोपी को पुलिस को सौंपने को तैयार नहीं थी. तनाव की स्थिति को देखते हुए आरोपी के घर के पास भारी संख्या में पुलिस को तैनात कर दिया गया है. परिजनों ने आरोप लगाया कि आरोपी दुकानदार ने बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है.

Recent News