दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा ने अचानक तबीयत बिगड़ने की बात को गलत बताया है. उन्होंने खुद के आईसीयू में भर्ती होने के दावों को भी गलत बताया है. रतन टाटा ने कहा कि मैं अपने स्वास्थ्य के बारे में हाल ही में फैल रहीं अफवाहों से अवगत हूं. मैं सभी को बताया चाहता हूं कि ये दावे निराधार हैं. फिलहाल मैं अपनी उम्र और सेहत संबंधी जरूरी चिकित्सा जांच करवा रहा हूं. चिंता की कोई बात नहीं है और अभी मैं अच्छा महसूस कर रहा हूं. जनता और मीडिया से अनुरोध करता हूं कि गलत सूचना न फैलाएं.

इससे पहले खबर आई थी कि रतन टाटा को मुंबई के ब्रीच कैंदी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, क्योंकि अचानक से उनका ब्लड प्रेशर काफी गिर गया था. उन्हें अस्पताल के आईसीयू में रखा गया. बता दें कि रतन टाटा एक भारतीय उद्योगपति, निवेशक और टाटा संस के पूर्व अध्यक्ष हैं. वे टाटा समूह के भी अध्यक्ष रह चुके हैं. उन्हें दो सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म विभूषण और पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है.