केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू (Union Minister Ravneet Singh Bittu) ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Congress leader Rahul Gandhi) को लेकर विवादित बयान दिया है. उन्होंने कहा कि राहुल देश का नंबर 1 आतंकवादी (Rahul is the country's number 1 terrorist) है. रवणीत बिट्टू (Ravneet Singh Bittu) ने आगे कहा कि राहुल गांधी (Congress leader Rahul Gandhi) सिखों को बांटने की कोशिश कर रहे हैं और वे उन्हें हिंदुस्तानी नहीं मानते. दरअसल, हाल ही में राहुल गांधी ने अमेरिका में सिखों को लेकर बयान दिया था, जिसपर केंद्रीय मंत्री ने नाराजगी जाहिर की है.
रवणीत सिंह बिट्टू यही नहीं रुके, उन्होंने कहा कि सिख किसी दल से जुड़े नहीं हैं और राहुल गांधी ने एक चिंगारी लगाने की कोशिश है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी पर तो ईनाम होना चाहिए. साथ ही उन्होंने कहा कि राहुल गांधी हिंदुस्तानी भी नहीं हैं, क्योंकि उन्होंने अपना अधिक समय विदेशों में बिताया है और उनके दोस्त और परिवार वहां हैं, इसलिए उन्हें हिंदुस्तान से अधिक प्यार नहीं हैं.
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी बाहर जाकर हर चीज को उल्टा-पुल्टा बोलते हैं. कभी ओबीसी, कभी जाति की बात करते हैं, क्योंकि उनके पास समझ नहीं है. उन्होंने राहुल गांधी से सवाल पूछा कि आपसे किस सिख ने कहा है कि वह कड़ा नहीं पहन सकते? पगड़ी नहीं पहन सकते, गुरुद्वारे नहीं जा सकते? पहले आपने मुस्लिमों को साधने की कोशिश की अब सिखों के बारे में बोल रहे हैं.
रवणीत सिंह ने कहा कि जो देश के दुश्मन हैं, हर समय गोली बंदूक की बात करते हैं, जहाजों, ट्रेनों और सड़क को उड़ाने की बात करते हैं, वो राहुल गांधी की तारीफ कर रहे हैं, इसलिए राहुल गांधी खुद देश के नंबर 1 आतंकवादी हैं. उन्होंने कहा कि अगर किसी पर ईनाम होना चाहिए पकड़ने के लिए तो वह राहुल गांधी है. साथ ही उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जब ऊभी मजदूरों, मेकेनिक, कारपेंटर के पास जाकर फोटो खिंचाते हैं तो उससे मजाक बनता है, यह उन्हें नहीं पता है. उन्हें नहीं पता है कि इन लोगों का दर्द क्या है?