दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन, कल चार बजे अंतिम संस्कार

Amanat Ansari 11 Apr 2026 09:48: PM 1 Mins
दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन, कल चार बजे अंतिम संस्कार

Asha Bhosle: दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन हो गया है. उन्हें दिल का दौरा पड़ने के बाद 11 अप्रैल को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में इमरजेंसी में भर्ती कराया गया था. उनके बेटे आनंद भोसले ने यह दुखद सूचना दी. आनंद ने कहा कि कल 4 बजे शाम को अंतिम संस्कार किया जाएगा.

सूत्र बताते हैं कि उनकी सेहत अभी चिंताजनक बनी हुई है. परिवार की तरफ से या अस्पताल प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. आशा भोसले भारतीय सिनेमा और संगीत जगत की एक बेहद लोकप्रिय और प्रतिभाशाली आवाज रही हैं.

उन्होंने सात दशक से भी ज्यादा समय तक करियर में काम किया और अलग-अलग भाषाओं व शैलियों में हजारों गीत गाए. आर.डी. बर्मन के साथ उनकी जोड़ी खास तौर पर मशहूर रही. उनका पहला गाना मराठी फिल्म ‘माझा बल’ (1943) में था. इसके बाद उन्होंने 1948 में आई फिल्म ‘चुनरिया’ से बॉलीवुड में एंट्री की. गायकी के अलावा उन्होंने 2013 में ‘माई’ नाम की मराठी फिल्म में अभिनय भी किया था.

आशा भोसले सिर्फ गायिका ही नहीं, अच्छी शेफ भी मानी जाती हैं. उनके नाम पर दुबई और कुवैत में कई रेस्तरां चलते हैं. उन्होंने हिंदी के अलावा करीब 20 भारतीय और विदेशी भाषाओं में गाने रिकॉर्ड किए हैं. खुद उन्होंने 2006 में बताया था कि उनके कुल गीतों की संख्या 12,000 के करीब पहुंच चुकी है.

उनकी गायकी की जोड़ी शंकर-जयकिशन, एस.डी. बर्मन, आर.डी. बर्मन, ओ.पी. नैयर, इलैयाराजा, बप्पी लाहिड़ी और ए.आर. रहमान जैसे नामी संगीतकारों के साथ बहुत अच्छी रही. पुरस्कारों की बात करें तो आशा भोसले को 7 फिल्मफेयर अवॉर्ड्स (बेस्ट प्लेबैक सिंगर), एक लाइफटाइम अचीवमेंट फिल्मफेयर, दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड (2000) और पद्म विभूषण (2008) जैसे सम्मान मिल चुके हैं.

asha bhosle heart attack asha bhosle heart attack asha bhosle age

Recent News