बाबा सिद्दीकी (Baba Siddiqui) की हत्या के बाद सुर्खियों में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) बना हुआ है. हर तरफ चर्चा है तो बस इसकी कि आखिर जेल में बैठकर लॉरेंस कैसे इतने बड़े कांड को अंजाम दे सकता है. यहीं नहीं सोशल मीडिया से लेकर हर तरफ लॉरेंस के सपोटर्स खड़े हो चुके हैं. कोई उसे हीरो बता रहा है तो कोई कह रहा है कि लॉरेंस सच्चा हिन्दू है.
वहीं दूसरी तरफ क्षत्रिय करणी सेना (Kshatriya Karni Sena) ने लॉरेंस बिश्नोई के खिलाफ ही मोर्चा खोल दिया है. हालांकि अब ये लड़ाई सिर्फ लॉरेंस की नहीं बल्कि लॉरेंस के चाहने वालों की और उनकी है जो लॉरेंस बिश्नोई को समाज से मिटाना चाहता है. आपको हैरानी होगी कि करणी सेना (Karni Sena) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राज शेखावत (Raj Shekhawat) ने लॉरेंस बिश्नोई का एनकाउंटर करने वाले पुलिसकर्मी को 11111111 रुपए पुरस्कार के तौर पर देने का ऐलान किया है. राज शेखावत के अनुसार लॉरेंस बिश्नोई की वजह से पूरे देश में इस समय डर का मोहाल है.
21 अक्टूबर को करणी सेना ने अपने प्रोफाइल पर क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज शेखावत का एक वीडियो पोस्ट किया. लेकिन इस वीडियो से क्या कुछ बदलने वाला है? क्योंकि जिस तरीके से सोशल मीडिया पर लॉरेंस की फैन फॉलोइंग बढ़ रही है, उससे साफ यही पता चलता है कि देश में एक बड़ा गुट लॉरेंस को दिल से सपोर्ट कर रहा है.
बता दें कि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई काफी समय से गुजरात की साबरमती जेल में बंद है. दशहरे के दिन मुंबई के बांद्रा में बाबा सिद्दीकी को गोली मारी गयी थी... उसके अगले दिन एक फेसबुक पोस्ट में लॉरेंस गैंग ने हत्या की जिम्मेदारी ली थी. हालांकि इन सब के बाद अब मुंबई में सलमान खान की सिक्योरिटी और ज्यादा बढ़ा दी गयी है. कुछ दिनों पहले भी सलमान खान को लॉरेंस ग्रुप की तरफ से धमकी मिली. जिसमें ये कहा गया है कि अगर सलमान खान बिश्नोई समाज में आकर माफी मांग ले तो सब कुछ खत्म हो जाएगा.