रिंकू सिंह डेथ ओवर्स में बने गेंदबाजों के काल, छक्कों के मामले में धोनी, सूर्या, रोहित और विराट सब पीछे

Global Bharat 08 Jul 2024 09:55: AM 3 Mins
रिंकू सिंह डेथ ओवर्स में बने गेंदबाजों के काल, छक्कों के मामले में धोनी, सूर्या, रोहित और विराट सब पीछे

टीम इंडिया ने ज़िम्बाब्वे को दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में 100 रनों से हरा दिया है. इस मैच में टीम इंडिया के लिए कई खिलाड़ियों ने जमकर प्रदर्शन किया. अभिषेक शर्मा की शानदार सेंचुरी, ऋतुराज गायकवाड़ का जबरदस्त पचासा... गेंदबाजी में मुकेश कुमार और आवेश खान ने कहर ढाया, लेकिन मैच में टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह ने महफिल लूट ली. भारतीय स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह ने इस मैच में 22 गेंदों पर 48 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली और एक बड़े रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया. 

बाएं हाथ के बल्लेबाज रिंकू सिंह ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए सुर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड तोड़ा. सुर्यकुमार यादव ने 19वें और 20वें ओवर में सबसे ज्यादा छक्के मारने का रिकॉर्ड बनाया था, जिसे रिंकू सिंह ने पीछे छोड़ दिया. रिंकू सिंह, जो टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय रिजर्व टीम का हिस्सा थे, उन्होंने इस मैच में 48 रनों की अपनी पारी में 5 छक्के लगाए. रिंकू सिंह ने अपनी पारी के 4 छक्के तो आखिरी 2 ओवर में लगाए और ऐसा कर उन्होंने भारत के लिए आखिरी दो ओवर्स में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में हार्दिक पांड्या, विराट कोहली और एमएस धोनी के बाद चौथा स्थान प्राप्त कर लिया है. 

बड़ी बात ये नहीं की इस लिस्ट में रिंकू सिंह ने जगह बनायीं है. दरअसल बड़ी बात तो ये है कि रिंकू सिंह ने ये जगह सिर्फ 48 गेंदें खेलकर बनाई है. आपको बता दें कि भारत के लिए क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में आखिरी दो ओवर्स में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड हार्दिक पांड्या के नाम है. टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर पांड्या ने आखिरी दो ओवरों में 193 गेंदों का सामना कर सबसे ज्यादा 32 छक्के लगाए हैं. वहीं रन मशीन विराट कोहली 158 गेंदों में 24 छक्कों के साथ दूसरे तो टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तान एमएस धोनी 258 गेंदों में 19 छक्कों के साथ इस लिस्ट में तीसरे पायदान पर हैं. रिंकू सिंह अब 17 छक्कों के साथ इस लिस्ट में शामिल होने वाले चौथे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं. रिंकू सिंह डेथ ओवर्स में जिस अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं उसे देखकर कहा जा सकता है कि वह इस फॉर्मेट में भारत के बेस्ट फिनिशर बन सकते हैं. क्रिकेट फैटर्निटी के कई दिग्गजों का मानना है कि जिस तरीके से रिंकू सिंह के क्रिकेट करियर का आगाज हुआ है अगर वो इसी तरह से खेलते रहे तो आने वाले वक्त में उन्हें दुनिया के दिग्गज खिलाड़ियों की सूचि में भी शामिल किया जा सकते हैं.

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के अंतिम ओवरों में किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा लगाए गए सर्वाधिक छक्कों के मामले में, हार्दिक पांड्या पहले स्थान पर हैं, उसके बाद एमएस धोनी हैं. सूर्यकुमार इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं जबकि रिंकू दिनेश कार्तिक के बाद पांचवें नंबर पर हैं. हालांकि रिंकू के नाम विराट कोहली और रोहित शर्मा से ज्यादा छक्के हैं. 

बहरहाल मैच की बात करें, तो टीम इंडिया ने ज़िम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टीम इंडिया के लिए सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने 47 गेंदों में 100 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. ऋतुराज गायकवाड़ 77 तो वही रिंकू सिंह ने 48 रन बनाये. टीम इंडिया ने 20 ओवर में 234 रन लगाए. 

235 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ज़िम्बाब्वे की टीम मात्र 134 रन बना पायी, टीम इंडिया ने इस मैच को 100 रनों के बड़े अंतर से जीता. 5 मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच ज़िम्बाब्वे ने जीता तो वही दूसरे मैच में भारतीय टीम ने जबरदस्त वापसी की और सीरीज 1-1 से बराबरी पर ला दिया. इस मैच में रिंकू सिंह ने जबरदस्त रिकॉर्ड अपने नाम किया.

Recent News