चैम्पियंस ट्रॉफी 2025( Champians Trophy 2025) का मैच इंडिया और ऑस्ट्रेलिया( Ind vs Aus) के बीच हुआ जिसमे टॉस ऑस्ट्रेलिया ने जीता. बता दें कि रोहित शर्मा फिर टॉस जीतने में नाकाम रहे. इसी तरह रोहित शर्मा अब लगातार वनडे फॉर्मेट में 14वीं बार टॉस हारे हैं. अब तक किसी कप्तान ने इससे ज्यादा लगातार टॉस नहीं हारा है. इससे पहले ब्रायन लारा लगातार 12 वनडे मैचों में टॉस हारते रहे. रोहित शर्मा और ब्रायन लारा के बाद तीसरे नंबर पर नीदरलैंड्स के पीटर बोरेन बताये जाते हैं. पीटर बोरेन लगातार 11 मैचों में टॉस हारते चले गए.ईसिस तरह रोहित शर्मा के नाम अब एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो चुका है.
बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. इस तरह भारतीय टीम को फाइनल में पहुंचने के लिए रनों की झड़ी लगानी होगी. वहीं बुधवार को चैंपियंस ट्रॉफी का दूसरा सेमीफाइनल खेला जाएगा. दूसरे सेमीफइनल में साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड एक दूसरे से भिड़ेंगी. इसके बाद टूर्नामेंट का फाइनल 9 मार्च को खेला जाएगा. अगर भारतीय टीम फाइनल खेलती है तो खिताबी मुकाबला दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा, लेकिन अगर इंडिया फाइनल तक नहीं पहुँचती तो फिर लाहौर में इसका फिनाले होगा.
बता दें कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का पहला सेमीफइनल खेला जा रहा है. दुबई के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में यह मुकाबला खेला जा रहा है. भारतीय टीम बिना किसी बदलाव के मैदान में उतरी है, जबकि ऑस्ट्रेलिया में 2 बदलाव हुए हैं. एक ओर रोहित शर्मा की टीम लगातार 3 मैच जीतकर धमाकेदार अंदाज में सेमीफाइनल में पहुंची है तो दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया के पास अनुभवी खिलाड़ियों की कमी है, लेकिन इसके बावजूद ऑस्ट्रेलिया मजबूत टीम के साथ है.
दोनों टीमों के प्लेइंग 11 की बात करें तो
भारतीय टीम की प्लेइंग 11: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रविंद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती
ऑस्ट्रेलिया टीम की प्लेइंग 11: कूपर कोनोली, ट्रेविस हेड, स्टीवन स्मिथ (कप्तान), मार्नस लाबुशेन, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), एलेक्स कैरी, ग्लेन मैक्सवेल, बेन ड्वार्शिस, नाथन एलिस, एडम जम्पा, तनवीर संघा