विधानसभा चुनावों में सत्ताधारी मुख्यमंत्रियों की बढ़ी मुश्किलें, ममता और स्टालिन पीछे

Amanat Ansari 04 May 2026 10:14: AM 1 Mins
विधानसभा चुनावों में सत्ताधारी मुख्यमंत्रियों की बढ़ी मुश्किलें, ममता और स्टालिन पीछे

Assembly Election Results: इस बार के विधानसभा चुनावों में कई राज्यों के मुख्यमंत्री कड़ी चुनौती का सामना कर रहे हैं. बंगाल की भवानीपुर सीट पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और भाजपा के शुभेंदु अधिकारी के बीच बेहद करीबी मुकाबला है.

तमिलनाडु में मुख्यमंत्री एमके स्टालिन अपने प्रतिद्वंद्वी से पीछे चल रहे हैं, जबकि केरल में मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन भी अपनी धर्मडम (कन्नूर) सीट पर पिछड़ते नजर आ रहे हैं. वहां यूपीडीएफ के कांग्रेस उम्मीदवार एडवोकेट वीपी अब्दुल रशीद उनसे आगे हैं.

दूसरी ओर, असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा अपनी जालुकबारी सीट से आराम से आगे चल रहे हैं. पुडुचेरी में एनआर कांग्रेस के रंगास्वामी भी अपनी सीट पर बढ़त बनाए हुए हैं.

केरल में पिनाराई विजयन की पिछड़ने की खबर खास तौर पर चौंकाने वाली है, क्योंकि एलडीएफ की सरकार पिछले 10 साल से सत्ता में है.

Assembly Election Results Mamata Banerjee Suvendu Adhikari Tamil Nadu Results Bengal Results

Recent News