नई दिल्ली: सलमान, सीजफायर और सोफिया, ये तीन शब्द सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं, क्योंकि सलमान ने बीते कुछ ही घंटे में एक ऐसी गलती कर दी है पब्लिक ने भयंकर क्लास लगा डाली, ये पोस्ट सलमान खान का बताया जा रहा है, जिसमें अंग्रेजी में लिखा है थैंक्स गॉड फॉर द सीजफायर. यानि युद्धविराम के लिए भगवान का शुक्रिया, जिस पर किसी ने सलमान को कहा पाकिस्तान की बड़ी चिंता हो रही है, तो कोई कहने लगा लॉरेंस बिश्नोई कहां है, हालांकि ऐसी बातों का समर्थन नहीं किया जा सकता, लेकिन इसी बीच कर्नल सोफिया कुरैशी का भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा, जिसमें वो सलमान का नाम लेकर कहती हैं
“ये उन दिनों की बात है, जब मेरी पोस्टिंग अफ्रीकन देश कांगो में थी, वहां रोजाना एक अनाथालाय में जाती थी, एक दिन एक बच्ची आती और गले से लिपट जाती थी. एक दिन एक सीनियर महिला ने पूछा क्या संयुक्त राष्ट्र से मदद लेकर इस बच्ची को उनके पैरेंट्स से मिलवाया जा सकता है, बच्ची के माता-पिता कान्गो के ईस्टर्न पार्ट में रहते थे. सोफिया ने स्टाफ मेंबर्स से बात की तो इनकार कर दिया गया, लेकिन लगातार 6 महीने तक कोशिश करती रही और आखिर में परमिशन मिला तो खुद बच्ची को लेकर माता-पिता के पास पहुंची, इस घटना ने सलमान खान की फिल्म की याद दिला दी”.
दरअसल सलमान ने बजरंगी भाईजान फिल्म में तारों नीचे से होकररे पाकिस्तान जाने का किरदार निभाया था, उनके साथ एक बच्ची मुन्नी भी थी, जिसे वो पाकिस्तान में रहने वाले उसके परिवार के पास छोड़ने गए थे, सोफिया के इस वीडियो को देखकर लोग कह रहे हैं सोफिया भी सलमान खान की फैन निकलीं.
लेकिन सलमान ने जिस तरीके से पहले ट्वीट किया, और फिर डिलीट किया, उस पर सोफिया ही नहीं हर देशभक्त को गुस्सा आएगा, क्योंकि सीजफायर के बाद से ही देश दो हिस्सों में बंटा है, एक वर्ग कह रहा अच्छा हुआ, जबकि दूसरा पूछ रहा अभी तो 22 अप्रैल की घटना वाले 4 दुश्मन भी नहीं पकड़े गए, और पाकिस्तान के 9 ठिकानों पर ही एक्शन हुआ, 12 अभी भी बाकी हैं तो फिर ये सीजफायर क्यों. बॉलीवुड में अकेले सलमान ही ऐसे नहीं हैं, बल्कि शाहरूख ने तो कोई ट्वीट तक नहीं किया, और अमिताभ बच्चन इतने दिन बाद ऑपरेशन सिंदूर को लेकर सेना की तारीफ करते हैं, पर सीजफायर पर कुछ नहीं कहते. तो क्या ये मान लिया जाए कि आधा बॉलीवुड मिनी पाकिस्तान की तरह सोच रहा है, जिसे पाकिस्तान से ज्यादा प्यार है, क्योंकि कुछ एक्टर को वहां भी पसंद किया जाता है, और वहां से भी करोड़ों की कमाई होती है, बॉलीवुड की फिल्में जो पहले बनती थी, उसमें आतंकवाद को किस तरीके से दिखाया गया, उसे भी आप याद कीजिए तो इस सवाल का जवाब आसानी से समझ पाएंगे. यही वजह है कि सलमान की एक गलती के बाद बॉयकॉट बॉलीवुड फिर से ट्रेंड करने लगा. क्या अब फिल्म इंडस्ट्री यूपी के जेवर में बनेगी, तभी ऐसे लोग सुधरेंगे, जो पहले तो पाकिस्तान से बदले की मांग करते हैं, और फिर सीजफायर पर भी खुशी जताते हैं