पटना: बिहार में सियासी बदलाव तेज हो गया है. नीतीश कुमार ने आज मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है. अब सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं. सूत्रों के मुताबिक, सम्राट चौधरी 15 अप्रैल यानी कल बिहार लोक भवन में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. नई सरकार के गठन की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और मंत्रिमंडल के संभावित नाम भी सामने आने लगे हैं.
जानकारी के अनुसार, सम्राट चौधरी के साथ विजेंद्र प्रसाद यादव और विजय कुमार चौधरी भी कल ही मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं. दोनों को डिप्टी मुख्यमंत्री बनाए जाने की चर्चा है.
कल शपथ लेने वाले प्रमुख चेहरे
मंत्रिमंडल में अन्य नाम (संभावित)
नई सरकार में जातीय और क्षेत्रीय संतुलन पर खास ध्यान दिया जा रहा है. ओबीसी, सवर्ण, दलित, महिला, युवा और अनुभवी नेताओं का उचित प्रतिनिधित्व रखने की कोशिश की जा रही है. शपथ ग्रहण समारोह बिहार लोक भवन में होगा. हालांकि, पूरी मंत्रिमंडल सूची को लेकर अभी आधिकारिक घोषणा बाकी है. कई अन्य नाम बाद में शामिल हो सकते हैं. सभी की नजरें अब कल होने वाले शपथ ग्रहण समारोह और अंतिम मंत्रिमंडल लिस्ट पर टिकी हुई हैं.