पटना: बिहार में आज राजनीतिक रूप से एक नया अध्याय शुरू हो गया है. सम्राट चौधरी ने आज लोकभवन में मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण कर ली है. उनके साथ विजय चौधरी और विजेंद्र यादव ने भी उपमुख्यमंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ ली.
शपथ ग्रहण समारोह में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद रहे. इससे पहले सम्राट चौधरी ने मंदिर जाकर पूजा-अर्चना की थी. मंगलवार शाम को भाजपा ने सम्राट चौधरी को बिहार विधायक दल का नेता चुन लिया था. नीतीश कुमार भी इस फैसले से सहमत थे और उन्होंने खुद सम्राट चौधरी का नाम प्रस्तावित किया था.
शपथ लेने के बाद सम्राट चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार ने ही उनका नाम आगे बढ़ाया और उन्हें अपना आशीर्वाद दिया. उन्होंने वादा किया कि राजग के सभी सहयोगी दलों के साथ मिलकर वे बिहार के विकास को नई गति और नई ऊंचाई देंगे.
सुशासन और प्रगति का सिलसिला निरंतर जारी रहेगा. इसके साथ ही बिहार में ‘सम्राट सरकार’ का आधिकारिक रूप से शुभारंभ हो गया है.