शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने कहा है कि महाराष्ट्र के आगामी विधान सभा चुनाव में Seat Sharing पर अभी कोई चर्चा शुरू नहीं हुई है, लेकिन जल्द ही इस पर चर्चा शुरू होगी. उन्होने कहा की ये सवाल उठना वाजिब है कि कौन कितनी सीट पर चुनाव लड़ेगा. मेरे विचार से सभी बराबर के हिस्सेदार हैं.
लोकसभा चुनाव में महाविकास अघाड़ी ने काफी बेहतर प्रदर्शन किया था और पूरे देश को दिखा दिया की एकता में कितनी शक्ति होती है. राउत ने कहा है कि महाराष्ट्र में कुल 288 विधानसभा सीटें हैं. किसी के लिए सीटों की कमी नहीं होगी. हर कोई आराम से चुनाव लड़ेगा.
बता दें कि उनकी यह टिप्पणी एनसीपी (सपा) पार्टी के एक नेता द्वारा पार्टी सुप्रीमो शरद पवार के हवाले से कही गई उस टिप्पणी की पृष्ठभूमि में आई है जिसमें उन्होंने कहा था कि उनकी पार्टी लोकसभा चुनाव के दौरान एमवीए सहयोगियों की तुलना में कम सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए सहमत हुई थी, लेकिन विधानसभा चुनावों में स्थिति अलग होगी.
राउत ने कहा कि लोकसभा चुनाव में एनसीपी (शरद पवार) का स्ट्राइक रेट सबसे अधिक था क्योंकि उसने जिन 10 सीटों पर चुनाव लड़ा था, उनमें से आठ पर जीत हासिल की थी. शिवसेना (यूबीटी) ने 21 में से नौ सीटें जीतीं, लेकिन विपक्ष द्वारा उसे सबसे अधिक निशाना बनाया गया, उन्होंने दावा किया.
उन्होंने कहा कि शिवसेना (यूबीटी) ने मामूली अंतर से दो-तीन सीटें खो दीं, अन्यथा उसका स्ट्राइक रेट भी बेहतर होता. यहां यह भी बता दें कि 3 एमवीए दलों में से, एनसीपी का स्ट्राइक रेट 80 प्रतिशत था, कांग्रेस का स्ट्राइक रेट 75 प्रतिशत था, जबकि सबसे अधिक सीटों पर चुनाव लड़ने वाली शिवसेना (यूबीटी) का सबसे कम स्ट्राइक रेट 41 प्रतिशत था. वहीं