सायोनी घोष का सीएम बनने के बाद शुभेंदु अधिकारी को पहला संदेश... "मुखौटा उतर जाएगा"

Amanat Ansari 09 May 2026 08:52: PM 1 Mins
सायोनी घोष का सीएम बनने के बाद शुभेंदु अधिकारी को पहला संदेश...

Sayani Ghosh First Statement on Suvendu Adhikari Becoming Chief Minister: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा की भारी जीत के बाद शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है. पार्टी को सत्ता तक पहुंचाने में उनकी बड़ी भूमिका रही, और अब उन्हें इसकी सौगात भी मिल गई है. टीएमसी सांसद सायोनी घोष ने शुभेंदु के शपथ ग्रहण पर अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है. जादवपुर से सांसद सायोनी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए नए मुख्यमंत्री को सीधे-सीधे चेतावनी देते हुए कहा कि बंगाल हर चीज पर नजर रखेगा.

सायोनी ने कहा कि बंगाल के नए मुख्यमंत्री से मेरी उम्मीद है कि वे अपने शपथ का ईमानदारी से पालन करेंगे. उन्हें बंगाल के हर नागरिक की सेवा करनी होगी. चाहे वह किसी भी जाति, धर्म या भाषा का हो, चाहे उसने उन्हें वोट दिया हो या नहीं. जो वादे उन्होंने बंगाल के विकास और समृद्धि के लिए किए हैं, उन्हें उन्हें पूरा करना होगा.

उन्होंने आगे लिखा, ''हर भविष्य अतीत की नींव पर टिका होता है. अगर दिल सच्चा नहीं है तो दिखावा ज्यादा दिनों तक नहीं टिकता… मुखौटा उतर ही जाता है. बंगाल इस पर सख्त नजर रखेगा! जय बांग्ला, जय हिंद!''

सायोनी घोष कौन हैं?

सायोनी घोष बंगाली सिनेमा की पूर्व अभिनेत्री हैं. उन्होंने तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर जादवपुर लोकसभा सीट जीती है. वे भाजपा के खिलाफ टीएमसी की आक्रामक चेहरों में से एक मानी जाती हैं. चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने खूब जोर-शोर से प्रचार किया.

कई रैलियों में उन्होंने 'दिल में काबा और नयनों में मदीना' जैसे गाने गाए. एक रैली में तो उन्होंने हनुमान चालीसा और कलमा दोनों पढ़े थे, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई. हालांकि, चुनाव के बाद कुछ विश्लेषकों का कहना था कि उनके इन बयानों और गानों ने भाजपा को ध्रुवीकरण का मुद्दा देने में मदद की, जिससे टीएमसी को नुकसान पहुंचा. यह बयान सायोनी का शुभेंदु अधिकारी के मुख्यमंत्री बनने पर पहला सार्वजनिक प्रतिक्रिया है.

Saayoni Ghosh Saayoni Ghosh on suvendu adhikari Suvendu Adhikari Oath

Recent News