
जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में मतगणना से पहले सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गयी है.

श्रीनगर स्थित शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस सेंटर(एसकेआईसीसी) और आसपास की सुरक्षा हाई अलर्ट पर है.

4 जून को शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस सेंटर में लोकसभा चुनाव 2024 के मतदान के बाद की मतगणना होगी, इसलिए सुरक्षा संबंधी आवश्यक कदम उठाये गए हैं.
