ममता बनर्जी समेत कई नेता हिरासत में, BJP ने CJP के ‘जंतर मंतर 2.0’ को बताया फ्लॉप शो

Amanat Ansari 10 Oct 2026 02:42 PM 1 Mins
ममता बनर्जी समेत कई नेता हिरासत में, BJP ने CJP के ‘जंतर मंतर 2.0’ को बताया फ्लॉप शो

नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के ‘जंतर मंतर 2.0’ प्रदर्शन के दौरान दिल्ली में भारी सुरक्षा व्यवस्था और बड़े पैमाने पर हिरासत की कार्रवाई हुई. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर आयोजित इस प्रदर्शन में कई नेता हिरासत में लिए गए. भाजपा ने इस प्रदर्शन को फ्लॉप शो करार दिया है. CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को मुंबई से दिल्ली पहुंचने वाली फ्लाइट के अंदर से ही हिरासत में ले लिया गया. यूट्यूबर ध्रुव राठी को भी पहले ही हिरासत में लिया जा चुका था.

इसके अलावा सीपीएम के नेता पिनाराई विजयन, एमए बेबी, वृंदा करात, केके शैलजा समेत कई वामपंथी नेताओं को भी जंतर मंतर पहुंचने से पहले हिरासत में लिया गया. योगेंद्र यादव, प्रशांत भूषण और कई छात्र नेताओं को भी हिरासत में लिया गया. पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी दिल्ली पहुंचीं और साउथ एवेन्यू बस स्टैंड के पास धरना देकर प्रदर्शन में शामिल हुईं. दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी थी. शहर में 40,000 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात किए गए.

45 से ज्यादा मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए गए, कई ट्रेनें रद्द की गईं और इंटरनेट सेवाएं भी प्रभावित रहीं. जंतर मंतर के आसपास बैरिकेडिंग कर दी गई थी. भाजपा ने CJP के इस प्रदर्शन को फ्लॉप शो बताया है. पार्टी का कहना है कि भारी सुरक्षा व्यवस्था और हिरासत की कार्रवाई के बावजूद प्रदर्शन स्थल पर अपेक्षित भीड़ नहीं जुट सकी.

भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने CJP और INDIA गठबंधन को अराजक समूह बताते हुए आरोप लगाया कि वे विदेशी ताकतों के इशारे पर देश में अस्थिरता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं. CJP ने इस कार्रवाई को लोकतंत्र पर हमला बताया है और नेताओं की तत्काल रिहाई की मांग की है. प्रदर्शन का मकसद चुनाव आयोग के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) में कथित गड़बड़ी और CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करना था.

Recent News